Chori Ka Video: आपने तरह-तरह के चोर देखे होंगे, लेकिन ऐसा चोर कतई नहींं देखा होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लोग सोना-जवाहरात, पैसा आदि चुराते हैं, लेकिन यह चोर तो इतना बेकार निकला कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर यह नाली की जाल चुरा ले गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में उसकी करतूत कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने चोर को भर-भरकर लानत भेजी है।
रात के अंधेरे का नाजायज फायदा उठाता है चोर
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नीले रंग की स्कूटी से आता है और सड़क के किनारे स्कूटी खड़ी कर देता है। इसके बाद वह इधर-उधर देखता है। तब तक लोगों को समझ नहीं आता कि शख्स के दिमाग में क्या चल रहा है। इसके बाद शख्स हैरान करने वाला काम करता है। वह स्कूटी स्टैंड में लगाकर सड़क किनारे बनी नाली के पास पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि नाली लोहे की जाल से ढकी होती है। इसके बाद शख्स उसी लोहे की जाल को उठाता है और फिर उसे स्कूटी में लाद लेता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देख सकते हैं कि लोहे की जाल को स्कूटी में लादकर चोर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है। इस चोरी को देखकर लोगों को हंसी ज्यादा आ रही है। चोर को ऐसी चीज चुराते हुए देखकर लोगों के लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो गया है। रात के अंधेरे में स्कूटी पर नाले की जाल चुराता देख लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया और पेट दबाकर हंसने लगे। जिस तरह चोर स्कूटी से आता है, उसे देखकर पहले तो लगता है कि वह चोरी की कोई बड़ी घटना को अंजाम देगा, लेकिन चोर नाली के ऊपर रखा जाल उठा ले जाता है। वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
