वायरल न्यूज़

Viral Video: बंदर ने जिस तरह टाइट किए नट-बोल्ट, देखकर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट भी शरमा जाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 11:14 AM IST

Mechanic Monkey Video: जिस तरह बंदर पूरे मन से नट-बोल्ट टाइट करने में लगा है, उसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि बहुत ही ज्यादा होशियार बंदर है। इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान भी आ जाएगी। आप देख सकते हैं कि बंदर का बच्चा काफी तेजी से नट-बोल्ट टाइट करने में जुटा हुआ है।

Image

मैकेनिक बंदर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • वीडियो देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल
  • पूरे मन से नट-बोल्ट टाइट करता दिखा बंदर

Mechanic Monkey Video: बंदर के बच्चे बहुत ही क्यूट होते है। भले ही बड़े बंदरों को देखकर आपको डर लगता हो, लेकिन छोटे बंंदरों को देखकर उन्हें दुलारने का मन कर जाता है। बंदरों को इंसानों का पूर्वज भी कहा जाता है। कई बार उनकी हरकतें देखकर आपका मूड भी बन जाता है। छोटे बंदर इंसानों का मन भी बहलाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे बंदर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर मैकेनिक बनकर नट-बोल्ट टाइट करता नजर आ रहा है।

मैकेनिक बनकर बंदर ने लूटी महफिल

वीडियो देखकर आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। आप देख सकते हैं कि बंदर का बच्चा काफी तेजी से नट-बोल्ट टाइट करने में जुटा हुआ है। वह पूरी होशियारी दिखाते हुए अपना काम कर रहा है। बंदर के इस काम को देखकर हो सकता है कि इंजीनियरिंग के स्टूडेंट भी शरमा जाएं। जिस तरह बंदर पूरे मन से नट-बोल्ट टाइट करने में लगा है, उसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि बहुत ही ज्यादा होशियार बंदर है। इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान भी आ जाएगी। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि बंदर मैकेनिक की दुकान पर नट-बोल्ट टाइट कर रहा है। वह मैकेनिक का हाथ बंटा रहा है। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई हैरान है। आप देख सकते हैं कि बंदर उस मैकेनिक के साथ पूरी तरह लगा हुआ है और दोनों मिलकर बाइक के किसी पार्ट में नट-बोल्ट लगा रहे हैं। बंदर को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसने मैकेनिंक का काम सीखा हुआ है। वीडियो को Mr Shezi नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article