वायरल न्यूज़

Jugaad Video: बच्चा निकला बड़ा वाला इंजीनियर! देसी जुगाड़ से साइकिल को बना दी 'बुलेट' बाइक, देखकर दोनों हाथ से करेंगे सैल्यूट

Desi Jugaad Video: बच्चे ने अपनी साइकिल को पूरी तरह से बाइक का रूप दे दिया है। साइकिल देखकर पहली नजर में कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है। दूर से देखने पर यह पूरी रह असली बुलेट बाइक जैसी नजर आती है। आप देख पाएंगे कि बच्चे ने साइकिल का डिजाइन तो पूरी तरह बदला ही है, इसके साथ ही उसके बाहरी लुक को भी पूरी तरह चेंज कर दिया है।

Image

देसी जुगाड़ का अनोखा वीडियो (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ के दर्जनों वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो यूजर्स को हैरान कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो यूजर्स के होश उड़ा रहा है। वीडियो में एक बच्चे ने साइकिल को तथाकथित 'बुलेट' बाइक में बदला दिखाई दे रहा है। यह वीडियो खूब चर्चा में है। बच्चे ने जिस तरह अपनी साइकिल को देसी जुगाड़ के दम पर बाइक जैसा लुक दिया है। उसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे

वीडियो को देखकर आप बच्चे की असाधारण प्रतिभा के कायल हो जाएंगे। आप देख पाएंगे कि बच्चा साइकिल लेकर सड़क पर निकला है। बच्चे की साइकिल बहुत ही अनोखी नजर आ रही है। दरअसल, बच्चे ने अपनी साइकिल को पूरी तरह से बाइक का रूप दे दिया है। साइकिल देखकर पहली नजर में कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है। दूर से देखने पर यह पूरी रह असली बुलेट बाइक जैसी नजर आती है। आप देख पाएंगे कि बच्चे ने साइकिल का डिजाइन तो पूरी तरह बदला ही है, इसके साथ ही उसके बाहरी लुक को भी पूरी तरह चेंज कर दिया है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह देसी जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यहां तक कि बच्चे ने साइकिल पर बाइक जैसी फ्यूल टैंक भी बनवाई है। बच्चे ने साइकिल की सीट को भी बाइक के अंदाज में ढाल दिया है। इससे साइकिल पर बैठने के बाद बाइक जैसा अहसास हो रहा होगा। इसके अलावा बच्चे ने साइकिल के हैंडल, हेडलाइट और बॉडी को भी इस तरह ढाल दिया है कि कोई भी पहली नजर में कंफ्यूज हो जाए। साइकिल को बाइक में बदलने का काम काफी सोच-समझकर किया गया है। बच्चा इस साइकिल को बड़े शौक से चलाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग बच्चे के टैलेंट की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम पर ridershelu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article