वायरल न्यूज़

Viral Video: दिवाली पर हाथ से 'रॉकेट' जलाने का परिणाम! जो हुआ देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 03:35 PM IST

Viral Video: आप देख सकते हैं कि रॉकेट एक लड़के के पीछे पड़ जाता है और वह जहां भी जाता है, रॉकेट वहां पहुंच जाता है। अंत में रॉकेट उसके कपड़ों को जला देता है। यह मोमेंट इतना फनी था कि खुद वहां खड़े लड़के भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

Image

दिवाली रॉकेट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली के दिन रॉकेट जला रहे थे दो युवक
  • हाथ में पकड़कर ही रॉकेट जलाने लगते हैं दोनों
  • फिर जो हुआ देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Viral Video: दिवाली पर लोग तरह-तरह के पटाखे और फुलझड़ियां जलाते हैं। इस दौरान कुछ लोग अनोखा करने के चक्कर में ऐसा काम कर जाते हैं, जिससे बाद में उन्हें ही पछताना पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ युवक बहुत फनी तरीके से 'रॉकेट' पटाखा छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद जो होता है, वह उनको जिंदगीभर याद रहेगा। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब हंस रहे हैं और लड़कों के मजे ले रहे हैं।

जबरदस्ती का स्टंट कर रहे थे युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के अपने हाथ से रॉकेट पटाखा फोड़ने के लिए उसमें आग लगाते हैं। इसके बाद वह हाथ से ही उसे सड़क पर फेंककर भागने लगते हैं। हालांकि, उनका यह दांव उल्टा पड़ जाता है। आप देख सकते हैं कि रॉकेट एक लड़के के पीछे पड़ जाता है और वह जहां भी जाता है, रॉकेट वहां पहुंच जाता है। अंत में रॉकेट उसके कपड़ों को जला देता है। यह मोमेंट इतना फनी था कि खुद वहां खड़े लड़के भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो को @sagarcasm नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत मोहल्ले की सड़क पर खड़े दो युवकों से होती है। आप जानते हैं कि रॉकेट को बोतल में रखकर आग लगाते हैं, जिससे वह ऊपर जाकर फूटता है। हालांकि, ये दोनों लड़के रॉकेट को अपने हाथ में पकड़कर रॉकेट जलाते हैं। एक लड़का उसमें आग लगाता है और दूसरा लड़का उसे वहीं सड़क पर फेंककर भागने लगता है। यही करना उसके लिए उल्टा पड़ जाता है। रॉकेट जलते ही उस लड़के के पीछे पहुंच जाता है और उसके कुर्ते में छेद कर देता है। गनीमत यह रही कि रॉकेट से लड़के को और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लड़कों को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article