वायरल न्यूज़

Viral Video: हरियाणवी गाने पर रावण ने जमकर लगाए ठुमके, स्वैग पर फिदा हो गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 10:12 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर रावण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहा है। रावण का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

रावण का धांसू अंदाज

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रावण का अनोखा स्वैग
  • बीच सड़क ठुमके लगाते हुए आया नजर
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Viral Video: शारदीय नवरात्रि का समापन हो चुका है। बुधवार को दशहरे के मौके पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर रामलीला का आयोजन किया गया था, जिसमें कलाकारों ने अपने अलग-अलग अंदाज को लेकर जमकर सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर भी काफी वीडियो (Trending Video) वायरल हुए। इसी कड़ी में दशहरे पर एक रावण ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। आलम ये है कि रावण का यह स्वैग लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं दशहरे के मौके पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है। लेकिन, सोशल मीडिया के जमाने में कुछ ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में हम कई बार सोच भी नहीं सकते। अब वायरल हो रहे इस वीडियो (Funny Video) को ही देख लीजिए, किस तरह एक रावण मस्त होकर हरियाणवी गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना '52 गज का दामन' बज रहा है। वहीं, रावण गाना सुनते ही ठुमके लगाने लगता है। जिस अंदाज और जोश के साथ रावण डांस कर रहा है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस मजेदार वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। देखें वीडियो...

रावण का स्वैग...

वीडियो देखकर आपका मन भी जरूर गदगद हो गया होगा। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Poosworld1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ' भारी बारिश के कारण रावण का मरना हुआ कैंसिल, इसी खुशी में रावण का जोरदार डांस मंदोदरी के साथ'। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article