वायरल न्यूज़

Viral Video: Rapido वाला निकला क्लास का टॉपर, दोस्त रह गया हैरान, वायरल स्टोरी ने छुआ सबका दिल

Rapido viral video : सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने जल्दबाजी में Rapido बुक की और राइडर के रूप में उसका अपना स्कूल का क्लास टॉपर निकला। दोनों की मुलाकात ने यह साबित कर दिया कि जिंदगी में हालात बदल सकते हैं, लेकिन मेहनत और आत्मसम्मान सबसे बड़ी पहचान होते हैं।

Image

Inspirational real story: OTP से शुरू हुई बात, जिंदगी का बड़ा सबक दे गया वीडियो (फोटो: X/@imTrueIndia1)

Emotional viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक भी कर दिया और सोचने पर भी मजबूर कर दिया। कहानी दो पुराने सहपाठियों की है, उमर और चंदन की। उमर को किसी जरूरी काम से घर पहुंचने की जल्दी थी। समय कम था, इसलिए उन्होंने जल्दी से Rapido बुक कर ली। कुछ ही सेकंड में बुकिंग कन्फर्म हुई और स्क्रीन पर राइडर (Rapido rider story) का नाम दिखा-चंदन। पहले तो उमर ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन फिर उनके मन में एक ख्याल आया। क्या यह वही चंदन हो सकता है, जो स्कूल में उनकी क्लास का टॉपर था?

प्लान के मुताबिक नहीं चलती हमेशा जिंदगी

उमर ने प्रोफाइल ध्यान से देखी। नाम और तस्वीर देखकर उन्हें यकीन हो गया कि यह वही चंदन है। जब राइडर पहुंचा तो उमर ने मजाक में आवाज लगाई, "ओए Rapido वाले भैया!" चंदन मुस्कुराया और बोला, "आओ भैया, पहले OTP बताओ।" दोनों एक-दूसरे को पहचानकर हंस पड़े। रास्ते में उमर ने पूछा, "तू कब से Rapido चलाने लगा?" चंदन ने हल्के अंदाज में जवाब दिया, "भाई, किस्मत जो करा दे। जिंदगी हमेशा प्लान के मुताबिक नहीं चलती।" उमर को हैरानी हो रही थी। जो लड़का कभी क्लास में सबसे आगे रहता था, आज बाइक टैक्सी चला रहा था।

लेकिन चंदन के चेहरे पर कोई शर्म या पछतावा नहीं था। उसने कहा, "काम कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। मेहनत से कमाया हुआ हर काम इज्जत देता है।" इस मुलाकात ने उमर को बहुत कुछ सिखा दिया। उन्होंने महसूस किया कि डिग्री, मार्क्स या टॉपर का टैग ही जिंदगी की असली पहचान नहीं होते। हालात बदल सकते हैं, रास्ते बदल सकते हैं, लेकिन आत्मसम्मान और मेहनत सबसे बड़ी चीज है। यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि किसी के काम को देखकर उसे जज नहीं करना चाहिए। हर इंसान अपनी परिस्थिति से लड़ रहा होता है। असली बात यह है कि हम ईमानदारी से मेहनत करें और अपने काम पर गर्व करें। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @imTrueIndia1 नामक अकाउंट से शेयर किया गाय है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा और पढ़ा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article