वायरल न्यूज़

Viral Video: स्वैग या पागलपन! डीजल से स्कॉर्पियो धो रहा था शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद पहुंचा जेल

Sirohi Rajasthan Petrol Pump Video: राजस्थान के सिरोही में एक युवक ने रील बनाने के लिए पेट्रोल पंप पर डीजल से गाड़ी धो दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

Sirohi Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन कई बार यह शौक भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के सिरोही जिले के पालड़ी गांव से सामने आया है, जहां एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में खतरनाक हरकत कर दी। जानकारी के मुताबिक एक युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। उसने गाड़ी की टंकी फुल करवाई, लेकिन इसके बाद उसने जो किया, वह बेहद हैरान करने वाला था। युवक ने पेट्रोल पंप के नोजल (scorpio washing diesel video) से ही अपनी गाड़ी धोना शुरू कर दिया। यह न सिर्फ बेवजह डीजल की बर्बादी थी, बल्कि बहुत खतरनाक भी था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा था कि वह बिना किसी डर के ऐसा कर रहा है। लेकिन जैसे ही यह वीडियो लोगों तक पहुंचा, मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। पालड़ी थाना पुलिस ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पता चला कि यह युवक छिबा गांव का रहने वाला महिपाल सिंह है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले कैमरामैन को भी पकड़ लिया गया।

लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए इस तरह की हरकतें करना कानूनन गलत-पुलिस

पुलिस ने युवक की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए इस तरह की हरकतें करना कानूनन गलत है और इससे जान को भी खतरा हो सकता है। यह घटना हमें यह सिखाती है कि थोड़ी सी प्रसिद्धि पाने के लिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना सही नहीं है। समझदारी से काम लेना ही सबसे बेहतर रास्ता है। इस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article