Monkey And Python Fight: अजगर ऐसा जीव है, जो अपने शिकार को जिंदा निगल जाता है। वह बड़े से बड़े जानवरों को भी पल भर में पचा जाता है। साथ ही जिन जानवरों को वह निगल नहीं पाता उन्हें अपने शरीर में जकड़कर मौत की नींद सुला देता है। सोशल मीडिया पर आपने अजगर के कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसमें वह अपने शिकार को निगलता नजर आता हैं। आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वीडियो में आप बंदरों का झुंड देख सकते हैं, जो अपने साथी बंदर को बचाने के लिए एक खूंखार अजगर के पास पहुंच जाते हैं। दरअसल, अजगर एक बंदर को अपने शरीर से जकड़ लेता है। इसके बाद वह उसे इतना तोड़ता-मरोड़ता है कि बंदर अधमरा हो चुका होता है। तभी कहीं से बंदरों के झुंड को इसकी खबर लग जाती है। इसके बाद अपने साथी को बचाने के लिए बंदरों का झुंड अजगर से भिड़ने पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि कई सारे बंदर अजगर के पास पहुंचकर अपने साथी को बचाने की कोशिश करते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकते हैं कि विशालकाय अजगर ने एक बंदर को दबोचा हुआ है। इस दौरान बंदरों का झुंड अपने साथी को बचाने के लिए अजगर को हर तरफ से घेर लेता है। कोई बंदर अजगर की पूंछ खींचता है तो कोई उसे पैर से मारता है। हालांकि, तभी अजगर गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह मुंह खोलकर दूसरे बंदर पर झपट्टा मारता है। वह तो उस बंदर की किस्मत अच्छी होती है, जो वह अजगर के हमले से बच जाता है और उसका शिकार नहीं हो पाता है। वीडियो रूह कंपा देने वाला है। वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि काफी कोशिशों के बाद भी बंदरों का झुंड अपने दोस्त को नहीं बचा पाता और अपने साथी को मरता हुआ देखते रह जाता है। अजगर 10 फीट लंबा था।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
