वायरल न्यूज़

Viral Video: पढ़ाने आए थे प्रोफेसर, लेकिन स्टेज पर बन गए सिंगर! ‘महबूबा ओ महबूबा’ गाकर लूट ली महफिल

Professor Viral Video: पुणे की एक यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर ने ऑडिटोरियम में अचानक फिल्म शोले का मशहूर गाना “महबूबा ओ महबूबा” गाकर माहौल बना दिया। उनकी दमदार आवाज और एनर्जी ने छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अब यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

प्रोफेसर की परफॉर्मेंस ने मचाया इंटरनेट पर धमाल (Photo: Instagram/nupurmaheshwari7)

Professor Singing Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को उनके कॉलेज के दिनों की याद दिला दी है। यह वीडियो पुणे की एक यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है, जहां एक प्रोफेसर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। दरअसल, ऑडिटोरियम (college auditorium viral) में छात्र एक सामान्य कार्यक्रम के लिए बैठे हुए थे। सबको लगा कि यह भी एक आम इवेंट की तरह ही होगा। लेकिन तभी मंच पर आए प्रोफेसर ने माहौल पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने माइक उठाया और अचानक फिल्म शोले का मशहूर गाना “महबूबा ओ महबूबा” गाना शुरू कर दिया।

प्रोफेसर की आवाज दमदार और एनर्जी से भरी हुई

शुरुआत में छात्र थोड़े हैरान जरूर हुए, लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल जोश से भर गया। प्रोफेसर की आवाज दमदार और एनर्जी से भरी हुई थी। जैसे-जैसे गाना (Viral Video) आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे छात्र भी झूमने लगे। पूरा ऑडिटोरियम (trending viral video) तालियों और सीटियों की आवाज से गूंज उठा। प्रोफेसर का आत्मविश्वास देखने लायक था। वह पूरे जोश के साथ गाना गा रहे थे और स्टूडेंट्स भी हर लाइन पर उनका साथ दे रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे कोई म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा हो, न कि कॉलेज का कोई कार्यक्रम।

गाना खत्म होते ही छात्रों का उत्साह और भी बढ़ गया। पूरे हॉल में Once More, Once More की आवाज गूंजने लगी। हर कोई चाहता था कि प्रोफेसर एक बार फिर गाना गाएं। यह वीडियो इसलिए भी खास बन गया है, क्योंकि इसमें एक अलग ही रिश्ता देखने को मिला, जहां प्रोफेसर और छात्र सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहे, बल्कि एक यादगार पल को साथ में जीते नजर आए। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article