वायरल न्यूज़

नौकरी के लिए CV की जगह भेजा Blinkit बिल, अब जॉब देने वाले का जवाब हुआ वायरल

Funny Job Application: एक महिला ने नौकरी के लिए आवेदन करते समय गलती से अपना रिज्यूमे भेजने की जगह ग्रोसरी बिल अटैच कर दिया। रिक्रूटर के जवाब के बाद यह गलती सामने आई, जिसे महिला ने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया और यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया।

Image

रिज्यूमे की जगह भेज दिया बिल (Photo:X/@usernamekyaahai)

Blinkit Invoice Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। हाल ही में एक ऐसी ही मजेदार घटना सामने आई, जिसने इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। दरअसल, हिमांशी नाम की एक महिला ने नौकरी के लिए आवेदन किया था। आमतौर पर नौकरी के लिए आवेदन करते समय लोग अपना रिज्यूमे या सीवी भेजते हैं, लेकिन यहां पर हिमांशी से एक छोटी सी गलती हो गई। हिमांशी ने गलती से अपने सीवी की जगह ग्रोसरी ऐप (Blinkit) का बिल अटैच कर दिया।

रिज्यूमे की जगह पर भेजा शॉपिंग इनवॉइस

यह बात तब सामने आई जब कंपनी के रिक्रूटर (जॉब देने वाला शख्स) ने उन्हें जवाब दिया। रिक्रूटर ने बड़े ही सामान्य तरीके से बताया कि उनके आवेदन में रिज्यूमे की जगह एक शॉपिंग इनवॉइस जुड़ा हुआ है। यानी जहां उनके काम और अनुभव की जानकारी होनी चाहिए थी, वहां सामान खरीदने का बिल चला गया। जब हिमांशी को अपनी गलती का पता चला, तो उन्होंने इसे छिपाने के बजाय सोशल मीडिया (Social media trending news) पर शेयर कर दिया। उन्होंने इस पूरी घटना का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह खुद ही अपनी सबसे बड़ी दुश्मन हैं।

देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल

इतना ही नहीं, उन्होंने एक और पोस्ट में हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी लिखा कि अगर नौकरी नहीं मिल रही है, तो कम से कम उन्हें कुछ फ्री आइटम ही दे दिए जाएं। उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा।

कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए और अपनी-अपनी ऐसी ही गलतियों के किस्से भी शेयर किए। यह घटना हमें यह सिखाती है कि छोटी-सी गलती भी कभी-कभी बड़ी मजेदार कहानी बन जाती है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को एक्स पर @usernamekyaahai नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा और पढ़ा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article