Crocodile Video: मगरमच्छ धरती पर पाए जाने वाले खूंखार जीवों में से एक होता है। अपने इलाके में पाकर यह किसी को भी चीरफाड़ कर रख देता है। जिस नदी में मगरमच्छ तैर रहे होते हैं, उस नदी में उतरना तो दूर.. उसके आसपास भी लोग नहीं जाते हैं। दूसरी तरफ एक कपल नदी में उतरकर मगरमच्छ को आवाज लगाकर बुलाता है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, वैसा आपने शायद फिल्मों में ही देखा होगा। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि बेखौफ कपल अपने हाथों से मगरमच्छ को खाना खिलाता है।
हैरान करने वाला वीडियो
कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो को @onlyinfloridaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। देखा जा सकता है कि कपल नदी में बैठकर संगीत का आनंद ले रहा है। इसी बीच एक मगरमच्छ उनके नजदीक आ जाता है। तब कपल उसे खाने के लिए कुछ देता है। मगरमच्छ उसे खाकर वहां से चला जाता है। हालांकि, थोड़ी देर बाद कपल आवाज लगाता है और मगरमच्छ वापस कपल के पास पहुंच जाता है। इसके बाद कपल उसे अपने हाथों से खाना खिलाता है। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।
