वायरल न्यूज़

Viral Video: पंडित जी थोड़ी देर के लिए गायब क्या हुए, मंडप में ही गेम खेलने लगे दूल्हा-दुल्हन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 09:22 PM IST

Dulha Dulhan Video: फेरों से पहले पंडित जी थोड़ी देर के लिए गायब हो जाते हैं। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन भूल जाते हैं कि वह शादी के मंडप में बैठे हैं और फिर वह मंडप में ही मस्ती करने लगते हैं। दोनों मंडप में बैठे-बैठे ही एक गेम खेलने लग जाते हैं। यह देखकर वहां मौजूद लोगों को भी मजा आ गया होगा।

Image

दूल्हा-दुल्हन वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
  • दूल्हा-दुल्हन मंडप में खेलने लगते हैं गेम
  • वीडियो देखकर लोगों को आया मजा

Dulha Dulhan Video: शादी ब्याह के समय दूल्हा-दुल्हन के बीच थोड़ी-बहुत हंसी मजाक होना जरूरी है। शादी में जितनी रस्में निभाई जाती हैं, कई रस्में तो ऐसी होती हैं। जिनके दौरान दूल्हा-दुल्हन ऊब जाते हैं। इसलिए हंसी-मजाक होना जरूरी है। इससे दूल्हा-दुल्हन के बीच की कैमेस्ट्री भी पता चलती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। दरअसल, इस शादी के दौरान पंडित जी थोड़ी देर के लिए गायब हो जाते हैं। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन मंडप में ही मस्ती करने लगते हैं। दोनों भूल जाते हैं कि वह शादी के मंडप में बैठे हैं।

मंडप में बैठे-बैठे ऐसा काम करने लगते हैं दूल्हा-दुल्हनवीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन के फेरे की तैयारी चल रही होती है और दोनों हवनकुंड के सामने बैठे होते हैं। इस दौरान शादी करवा रहे पंडित जी को कुछ काम पड़ जाता है तो वह थोड़ी देर के लिए वहां से चले जाते हैं। ऐसा लगता है दूल्हा-दुल्हन को इसी पल का इंतजार था। इसके बाद दोनों मंडप में बैठे-बैठे ही एक गेम खेलने लग जाते हैं। यह देखकर वहां मौजूद लोगों को भी मजा आ गया होगा। आपने शायद ही पहले कभी ऐसा वीडियो देखा होगा जिसमें दूल्हा-दुल्हन कोई गेम खेलते नजर आए हों। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि सात फेरे लेने से पहले दूल्हा-दुल्हन खूब मस्ती करते हैं। दरअसल पंडितजी कुछ देर के लिए मंडप से कहीं चले जाते हैं। इसके बाद दूल्हा वहां रखी पानी की बोतल से खेलने लगता है। देखते ही देखते दुल्हन भी उसे ज्वाइन कर लेती है और फिर दोनों पानी की बोतल को उछाल-उछालकर उसे खड़ा करने की कोशिश करते हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को खूब मजा आ रहा है। उन दोनों की मस्ती देखकर फोटोग्राफर से भी रहा नहीं जाता है। इसके बाद वह उन दोनों की हरकतें कैमरे में कैद कर लेता है। वीडियो को _naughtysociety नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article