वायरल न्यूज़

Viral Video: 'कजरा रे' गाने पर लड़के ने किया ऐसा कातिलाना डांस, लटके-झटके और अदाओं में लड़कियां भी रह गईं पीछे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लड़का दोस्तों की महफिल में 'कजरा रे' गाने पर इतना जोरदार और जोशीला डांस किया कि वहां मौजूद सभी लोग उसे देखकर हैरान रह गए।

Image

'कजरा रे' गाने पर लड़के ने किया गजब का डांस (Facebook/@Ram Singh Rajput)

सोशल मीडिया पर आए दिन कई डांस के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो इनमें ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का अपने दोस्तों की महफिल में ‘कजरा रे’ गाने पर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है।

लड़के ने ‘कजरा रे’ गाने पर मचा दिया तहलका

यह वायरल वीडियो (Viral Video) किसी पार्टी की लग रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि लड़के के कुछ दोस्त एक जगह इकट्ठे हैं और पूरा माहौल मस्ती से भरा लग रहा है। तभी लड़का ‘कजरा रे’ गाने पर डांस शुरू कर देता है। डांस के वक्त लड़के के लटके-झटके और उसकी अदाएं किसी लड़की की तरह लग रहे हैं। उसके एक्सप्रेशन्स, स्टेप्स और कॉन्फिडेंस इतने जबरदस्त हैं कि लड़के के इस कातिलाना डांस को देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं।

पूरे जोश और एनर्जी के साथ डांस करते दिखा लड़का

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि लड़का बिना किसी झिझक के पूरे जोश और एनर्जी के साथ डांस कर रहा है। वह गाने के हर एक बीट को फील करते हुए उस पर डांस रहा है। उसके मूव्स इतने शानदार दिख रहे हैं कि लोग उसकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या राय से कर रहे हैं। इस दौरान लड़के के दोस्त उसके इस डांस के लिए तालियां बजा रहे हैं और साथ ही उसके इस परफॉर्मेंस को अपने कैमरे में कैद भी कर रहे हैं।

लोग मजेदार कमेंट कर खूब ले रहे चटकारे

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @Ram Singh Rajput नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद तो कई यूजर्स इसे शेयर करने से खुद को रोक भी नहीं पाए। वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने मजाक में लिखा कि, “ऐश्वर्या राय भी इसके सामने फेल हो जाएंगी।” तो कुछ ने लिखा कि, “भाई ने तो अपनी अदाओं से पूरी महफिल ही लूट ली।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article