वायरल न्यूज़

रेलवे स्टेशन पर दिखा पतिव्रता पत्नी का निस्वार्थ प्रेम, बुजुर्ग महिला अपने पति के पैरों की मालिश करती आई नजर

महज कुछ सेकंड का यह वीडियो लोगों की आंखें नम कर रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि आज की पीढ़ी में ऐसा समर्पण कम देखने को मिलता है। कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो हमें रिश्तों की असली अहमियत याद दिलाता है।

Image

पति के पैरों की मालिश करती दिखी पत्नी (X/@sk_sharma21)

आज के समय में प्रेम को अक्सर दिखावे, सोशल मीडिया पोस्ट और महंगे गिफ्ट्स से जोड़ा जाता है। लेकिन असली प्रेम ऐसा नहीं होता। असली प्रेम वह होता है, जिसमें समर्पण, सेवा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान शामिल हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी सच्चे और निस्वार्थ प्रेम की मिसाल पेश कर रहा है।

पति के पैरों की मालिश करती दिखी पत्नी

यह वीडियो एक रेलवे स्टेशन का है, जहां एक बुजुर्ग पति-पत्नी बैठे हुए नजर आते हैं। स्टेशन पर लोगों की आवाजाही लगी हुई है। कुछ लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, तो कुछ इधर-उधर जाते दिखते हैं। इसी भीड़ के बीच बुजुर्ग महिला अपने पति के पैरों की मालिश करती दिखाई देती है। उसे इस बात की कोई परवाह नहीं कि आसपास लोग क्या सोच रहे हैं या क्या कहेंगे। उसकी पूरी दुनिया उस वक्त सिर्फ उसका पति है।

ना कोई दिखावा, ना कोई शर्म

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला पूरी श्रद्धा और अपनापन लिए पति की सेवा कर रही है। यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि वर्षों से निभाए जा रहे रिश्ते का सच्चा रूप है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा निस्वार्थ प्रेम कम ही देखने को मिलता है, जहां एक-दूसरे के सुख-दुख की इतनी सच्ची चिंता हो।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस भावुक कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sk_sharma21 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों के दिल को छू गया। इसमें बताया गया कि यह पीढ़ी प्रेम को दौलत या दिखावे से नहीं, बल्कि सेवा, आदर और करुणा से मापती थी। यही वजह है कि यह रिश्ता आखिरी सांस तक मजबूत बना रहता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article