वायरल न्यूज़

ये तो भारी मिस्टेक हो गया! शादीशुदा मर्द ना करें ऐसी गलती वरना भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम, वीडियो देख समझ आएगा पूरा माजरा

सोशल मीडिया पर हर रोज तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। जहां कुछ इमोशनल होते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी कंट्रोल ही नहीं होती। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों ने खूब ठहाके लगाए।

Image

जन्मदिन पर केक काटता कपल (X/@HasnaZaruriHai)

कहते हैं कि शादीशुदा मर्द के जीवन में पत्नी का खुश रहना बहुत जरूरी है, वरना जीवन में क्लेश की कमी कभी नहीं होगी। कुल मिलाकर सार यह है कि पत्नी खुश तो तुम भी खुश। हाल में इसी बात को सिद्ध करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक गलती पर पति के अंदर अपनी पत्नी को लेकर ऐसा खौफ दिखा कि पति का वीडियो रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गया। कुछ लोगों को यह वीडियो मजेदार लगा तो कुछ ने इसे अन्य पतियों के लिए इसे एक सबक बताया।

बर्थ डे पर पत्नी को केक खिलाना भुला पति

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने जन्मदिन का केक अपने परिवार वालों के साथ काट रहा है। बर्थ डे सेलिब्रेशन में उसके साथ उसकी पत्नी भी मौजूद है, जो कि उसके साथ केक काट रही है। केक काटने के बाद शख्स उस केक के टुकड़े को खिलाने के लिए सबसे पहले अपने घरवालों की तरफ हाथ बढ़ाता है। ऐसे में शख्स के घरवाले उसे टोकते हैं और बोलते हैं कि सबसे पहले केक अपनी पत्नी को खिलाओ। घरवालों की बात कान में पड़ते ही शख्स को तुरंत इस बात का एहसास होता है कि वह अपने जीवन की कितनी बड़ी भूल कर रहा था।

पति के चेहरे पर साफ दिखा पत्नी का खौफ

ऐसे में वह तुरंत पत्नी को अपनी गलती के लिए सफाई देने लगता है और केक का टुकड़ा उसे खिलाता है। उसके चेहरे पर पत्नी के गुस्से का खौफ बिल्कुल साफ तौर पर देखा जा सकता है। वह अपना होश संभाले कोशिश करता है कि कैसे भी उसकी पत्नी मान जाए। इधर, पत्नी मन ही मन गुस्से से आग बबूला हो रही थी। वो तो घर वालों का लिहाज था वरना हो सकता है कि इस गलती के लिए पति को तुरंत ही हर्जाना भरना पड़ता।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर खूब लिए चटकारे

फिलहाल यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक साढ़े 4 लाख लोगों ने देखा और ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने मजेदार कमेंट कर खूब चटकारे भी लिए हैं। किसी ने कपल की इस नोंकझोंक पर प्यार बरसाया तो किसी ने पति देव की सलामती के लिए दुआ मांगी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article