वायरल न्यूज़

Viral Video: देखा है कभी ऐसा क्यूट सा फिश, हाथ लगाने पर बच्चों की तरह खिलखिलाती है ये मछली

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 01:00 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक समुद्री मछली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शख्स द्वारा गुदगुदाएं जाने पर वह बच्चों की मुस्कुरा रही है। यह वीडियो काफी क्यूट है, जिसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

स्टिंगरे मछली का मुस्कुराते हुए वीडियो वायरल (Image Credit : balikvideolari/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेहद ही क्यूट होती है स्टिंगरे फिश
  • गुदगुदाने पर बच्चों की तरह मुस्कुराती है ये मछली
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stingray Fish Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही खूबसूरत सा वीडियो (Viral Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी मुस्कुरा उठेंगे। ये वीडियो इतना प्यारा है कि आप इसे बार-बार देखना चाहेंगे, लेकिन फिर भी आपका मन नहीं भरेगा। दरअसल, ये वीडियो स्टिंगरे मछली की है, जो काफी क्यूट लग रही है। ऐसे में यूजर्स द्वारा इसे काफी शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स फिशिंग करने जाता है, जहां उसे एक स्टिंगरे मछली मिलती है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। ऐसे में जब शख्स उसे गुदगुदाता है तो वह बच्चों की तरह हंसने लगती है, जिसे देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वैसे अब तक इस वीडियो को 1.7 मिलियन बार देखा जा चुका है। किसी ने इस वीडियो को मजाक के तौर पर लिया तो किसी ने इसे सीरियसली।

स्टिंगरे मछली का मुस्कुराते हुए वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये इतने प्यारे होते हैं कि आप इससे प्ले बटन की तरह खेल सकते हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसा टॉर्चर उसके साथ मत करो। बता दें, इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'balikvideolari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article