Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान परीक्षा में सफल चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों की पहचान दीपक कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी और आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। सीआईडी अब इन अभ्यर्थियों से पूछताछ कर परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
