वायरल न्यूज़

Video: दिल्ली मेट्रो में फिर दिखा कुछ खास, 'बिकिनी गर्ल' के बाद 'स्कर्ट ब्वॉयज' हुए वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 22, 2023, 10:15 PM IST

इन दिनों दिल्ली मेट्रो काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अभी हाल ही में मेट्रो में एक 'बिकिनी गर्ल' का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके अब मेट्रो में 'स्कर्ट ब्वॉयज' देखने को मिले। इसे देखने के बाद अब यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।

Image

दिल्ली मेट्रो में दिखे स्कर्ट ब्वॉयज (Image Credit : sameerthatsit/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में दिखा स्कर्ट ब्वॉयज का जलवा
  • कुछ दिन पहले ही दिखी थी बिकिनी गर्ल
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Wore Skirt In Delhi Metro: इन दिनों दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) काफी छाया हुआ है। अगर आप रील्स के दीवाने हैं तो शायद आपको इसके पीछे का कारण भी बताने की जरूरत नहीं है। पिछले दिनों बिकिनी गर्ल (Bikini Girl in Delhi Metro) काफी वायरल हुई थी, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो काफी चर्चा का केंद्र बना था। लेकिन अब फिर से दिल्ली मेट्रो चर्चा में आ गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Social Media Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़के स्कर्ट में दिखाई दे रहे हैं, जो दिल्ली मेट्रो का है। वे दोनों जैसे ही मेट्रो में एंट्री मारते हैं तो वहां बैठे सभी लोग उन्हें देखने लगते हैं और हैरान रह जाते हैं। यानी अब बिकिनी गर्ल के बाद स्कर्ट ब्वॉयज (Skirt Boys in Delhi Metro) का जलवा देखने को मिल रहा है। ऐसे में आप क्या कहेंगे फेमस होने का तरीका या फिर कुछ और...

बिकिनी गर्ल के बाद दिल्ली मेट्रो में दिखे स्कर्ट ब्वॉयज

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि ये तो डेनिम लुंगी है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई तुझे तो फर्स्ट कोच में जाना था। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '_bhavyakumar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article