वायरल न्यूज़

Viral Video : बंदर और बिल्ली के बीच अनोखा याराना, दोनों की दोस्ती देख कहेंगे- 'दिल जीत लिया भाई'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 29, 2023, 11:32 AM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो बिल्ली और बंदर एक साथ जा रहे हैं। इस दौरान बंदर बिल्ली से कुछ तरीके से चिपका नजर आ रहा है, जैसे अपनी मां से चिपका हो। यूजर्स द्वारा ये अनोखा याराना वाला वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

बंदर और बिल्ली की मजेदार दोस्ती का वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर और बिल्ली की अनोखी दोस्ती
  • दोनों की दोस्ती जबरदस्त
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video of Friendship of Monkey and Cat: काफी बार ऐसा होता है, जिसकी उम्मीद नहीं होती है, वह भी कभी-कभी देखने को मिल जाता है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो में एक बिल्ली और बंदर की अनोखी दोस्ती दिखाई गई है, जिसमें बंदर बिल्ली के साथ ऐसे चिपक कर जा रहा है, जैसे अपनी मां के साथ जा रहा हो। ये वीडियो दोस्ती की मिशाल के तौर पर देखी जा सकती है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बंदर और बिल्ली की मस्ती वाली फ्रेंडशिप देखी जा सकती है, जिसे देखने के बाद आप भी शायद यही कहें कि भाई ने तो कमाल कर दिया, दिल ही जीत लिया। ये वीडियो इतना जबरदस्त है कि दोनों को आप देखते रह जाएंगे। हालांकि, दोनों की वाइस सुनने के बाद आपको हंसी भी आ जाएगी।

बिल्ली और बंदर की अनोखी दोस्ती का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को एकदम खुशी से झूम उठेंगे। ये वीडियो काफी मजेदार है, जिस पर यूजर्स ने भी काफी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने इस पर लिखा कि पहले तो मुझे लगा कि शायद बिल्ली प्रेगनेंट है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इंसानों को इन जानवरों से सीखने की जरूरत है, इनके पास कितना बड़ा दिल है। इस वीडियो पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स किए गए हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'kittenz_world_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article