वायरल न्यूज़

1100 रुपए में चीन के होटल में किस तरह का मिलता है रूम, शख्स ने Video शेयर कर दिखाया

सोशल मीडिया पर एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर का एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स चीन में मिलने वाले 1100 रुपए के कमरे का दीदार लोगों को करा रहा है।

Image

शख्स ने कराया अपने रूम की सैर (Instagram/@onroadindian)

सोशल मीडिया पर ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स के कई वीडियो (Video) वायरल होते हैं। जिनमें वे दुनिया के अलग-अलग जगहों के लोगों का रहन-सहन, खान-पान और वहां की संस्कृति को दिखाने का काम करते हैं। हाल में एक ऐसे ही ट्रैवल इंफ्लुएंसर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह लोगों को चीन के चेंगदू शहर में मिलने वाले होटल के एक कमरे का दीदार करा रहा है। जहां उसने अपने वीडियो में यह बताया कि उसे होटल का यह कमरा मात्र 1100 रुपए में मिला है।

ये भी पढ़ें:

1100 में होटल का रूम

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स होटल के कमरे को दिखाते हुए बताता है कि इस होटल के कमरे का एक दिन का किराया मात्र 1100 रुपए है, जिसमें आपके हर सुख-सुविधा का ख्याल रखते हुए वाशिंग मशीन, फ्रीज, इंडक्शन और एक छोटा सा बाथरूम भी दिया गया है। आगे वह वीडियो में बेडरूम दिखाता है, जो ऊपर की तरफ फ्लोर वाइज बनाया गया है। इस बेडरूम में बेड रखा गया है और उसके सामने एक प्रोजेक्टर भी रखा गया है। जिस पर आप सोते-सोते फिल्म या कोई भी वीडियो देख सकते हैं।

शख्स खुद हुआ हैरान

आगे शख्स यह बताते हुए हैरान होता है कि आखिर चीन इतने कम पैसों में भी इतनी सारी सुविधा कैसे दे रहा है और वे इन सभी चीजों को कैसे मैनेज कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @onroadindian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो (Video) पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां वे शख्स के इस वीडियो को देखने के बाद चीन की तरक्की पर कई तरह की बाते कह रहे हैं। कोई चीन को दुनिया का सबसे अच्छा देश बता रहा है तो कोई उसके प्रगतिवादी सोच को इसका वजह ठहरा रहा है। जबकि कई लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में OYO में मिलने वाले 500 तक के रूम का भी हवाला दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article