सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हैरानी की कोई सीमा नहीं है। वीडियो एक स्टेडियम की है। जहां देखा जा सकता है कि एक बिल्ली स्टेडियम की छत से नीचे लटक रही है। वीडियो में राहत भरी बात यह रही कि बिल्ली को वहां मौजूद दर्शकों ने बचा लिया।
स्टेडियम की छत से नीचे गिरी बिल्ली
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक स्टेडियम में मैच के दौरान स्टेडियम की छत से एक बिल्ली नीचे की ओर लटक रही है। बिल्ली खुद को बचाने के लिए अपने पंजों को स्टेडियम की छत पर कसकर जमाए हुए हैं। मगर समय के साथ उसकी पकड़ ढीली होती जाती है और आखिरकार बिल्ली के पंजों से स्टेडियम की छत छूट जाती है और बिल्ली नीचे की ओर गिर पड़ती है।
ये भी पढ़ें:
दर्शकों ने बचाई बिल्ली की जान
हालांकि उस बिल्ली की किस्मत बहुत अच्छी थी जो उसे बचाने के लिए नीचे बैठे दर्शकों ने तुरंत कार्रवाई की और एक चादर फैलाकर बिल्ली के एकदम नीचे खड़े हो गए। जैसे ही बिल्ली नीचे गिरी उन्होंने फैली हुई चादर उसकी ओर कर दिया और उसे बचा लिया गया। बिल्ली के बचने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शक उसकी खुशी मनाते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @MarioNawfal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 41 लाख लोगों ने देखा और 63 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने दर्शकों के इस दया भावना के लिए उनकी तारीफ की। दूसरे ने लिखा, "बिल्ली वहां पहुंची कैसे और ऐसी किस्मत बहुत ही किस्मत वालों की होती है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
