वायरल न्यूज़

Viral Video: जादू दिखाते समय मैडम ने छात्र के साथ किया ऐसा मजेदार प्रैंक, छूट गई पूरे क्लास की हंसी

Funny Video: आपने बोतल और सिक्के वाला प्रैंक जरूर देखा होगा। इसमें बोतल के नीचे सिक्का दबाकर लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। इसमें सामने वाले शख्स से बोला जाता है कि सिक्का बोतल के भीतर है। जैसे ही इस सिक्के को देखने के लिए शख्स बोतल में झांकता है, वैसे ही बोतल को दबा दिया जाता है।

Image

मैडम ने किया प्रैंक (एक्स)

Funny Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने कई सारे अजीबोगरीब और शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे। इसी तरह आपने फनी और मजेदार वीडियो का भी लुत्फ उठाया होगा। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। यह वीडियो एक क्लास से सामने आया है, जहां एक मैडम अपने छात्र के साथ ऐसा फनी प्रैंक करती नजर आ रही है। जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

मैडम जी ने बच्चे के साथ किया प्रैंक

यह मजेदार प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मैडम जी अपने स्टूडेंट के साथ प्रैंक करते दिख रही हैं। दरअसल, यह प्रैंक बोतल वाला है। आपने बोतल और सिक्के वाला प्रैंक जरूर देखा होगा। इसमें बोतल के नीचे सिक्का दबाकर लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। इसमें सामने वाले शख्स से बोला जाता है कि सिक्का बोतल के भीतर है। जैसे ही इस सिक्के को देखने के लिए शख्स बोतल में झांकता है, वैसे ही बोतल को दबा दिया जाता है। इससे बोतल में भरा पानी झांक रहे शख्स के ऊपर आ जाता है। देखें वीडियो-

ऐसा ही प्रैंक मैडम ने अपने स्टूडेंट के साथ किया। आप देख पाएंगे कि मैडम जी बेंच पर पानी से भरी एक बोतल लेकर बैठी हैं। वो सामने खड़े बच्चे को उसमें झांकने को कहती हैं। इसके बाद वह बोतल के चारों तरफ ऐसे हाथ घुमाती हैं, जैसे कोई जादू होने वाला है। जैसे ही बच्चा इस जादू को देखने के लिए बोतल में झांकता है, वैसे ही मैडम बोतल दबा देती हैं। जिससे सारा पानी बच्चे के चेहरे पर फव्वारे के रूप में आ जाता है। यह देखते ही सारी क्लास हंस पड़ती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article