सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा और हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी आंखों पर काले रंग की पट्टी बांधकर बिल्कुल तेज रफ्तार से खीरा काट रहा है। वीडियो में जिस तरह से शख्स खीरे को काट रहा है, वह देख हर कोई हैरान है। बिना देखे बिजली की रफ्तार से चाकू चलाते हुए खीरे को काटना कोई आसान काम नहीं है। इसमें हाथ के उंगिलियों के कटने का खतरा भी बहुत है। फिर भी उस शख्स को इस चीज की इतना अभ्यास है कि वह आंख बंद करके भी काफी तेजी से खीरा काट ले रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
खीरे के स्लाइस काटकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
शख्स ने अपने इस कारनामे से विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उसका यह कारनामा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। बता दें कि, वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम वॉलेस वोंग (Wallace Wong) है। जिन्हें लोग सिक्स पैक शेफ (Six Pack Chef) के नाम से भी जानते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने वॉलेस वोंग का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि वॉलेस ने सिर्फ 30 सेकंड में आंखों पर पट्टी बांधकर 166 खीरे के स्लाइस काटकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह कारनामा उन्होंने इटली के मशहूर शो लो शो देई रेकॉर्ड (Lo Show Dei Record) में साल 2023 में किया था।
वॉलेस वोंग के नाम कई और भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि वॉलेस की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और वह तेजी से चाकू चलाते हुए खीरे काट रहे हैं। उसकी स्पीड इतनी तेज है कि कुछ ही सेकंड में ढेर सारे स्लाइस बन जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना गलती किए और बिना खुद को चोट पहुंचाए यह रिकॉर्ड बनाया। वॉलेस वोंग (Wallace Wong) सिर्फ एक शेफ नहीं हैं, बल्कि वह अपनी शानदार नाइफ स्किल्स के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड के अलावा कई और रिकॉर्ड भी बनाए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने दुनिया का सबसे पतला सैंडविच बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग इसे अविश्वसनीय बता रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक लेकिन शानदार कह रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
