वायरल न्यूज़

Delhi Metro में घुसा बंदर, कोच में घुसकर खूब मचाई धमाचौकड़ी, Video देख लोगों ने पूछा- आखिर यहां पहुंचा कैसे

हाल में एक दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर मेट्रो के कोच के अंदर घुस गया है और वह इधर-उधर उछल-कूद करते हुए खूब धमाचौकड़ी मचा रहा है।

Image

दिल्ली मेट्रो के कोच में घुसा बंदर (X/@rose_k01)

दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो (Video) अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी लोगों के झगड़े, कभी अजीब हरकतें और कभी डांस तो कभी फूहड़ता ऐसे तमाम वीडियो दिल्ली मेट्रो के आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को हैरान करके रख दिया है। दरअसल, इस बार दिल्ली मेट्रो से सामने आया यह वीडियो किसी इंसान का नहीं बल्कि एक बंदर का है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दिल्ली मेट्रो की कोच में घुसा बंदर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बंदर दिल्ली मेट्रो के एक कोच के अंदर आराम से घूम रहा है। इस दौरान वह कभी उछलकर यात्रियों की सीट पर बैठ जा रहा है तो कभी यात्रियों के पास चला जा रहा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाला पल तब आता है, जब बंदर एक महिला की गोद में जाकर बैठ जाता है। इतना ही नहीं, वह महिला के चेहरे के बेहद करीब भी आ जाता है। हालांकि, इस समय महिला पूरे समय शांत रहती है और बिल्कुल भी नहीं घबराती। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मेट्रो की पिंक लाइन का है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया पर लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। जहां कई लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर मेट्रो कोच में बंदर पहुंचा तो पहुंचा कैसे? इसके अलावा इस वीडियो पर कई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जहां कुछ लोग इसे मजेदार और अनोखा बता रहे हैं, तो कई लोग इसे गंभीर सुरक्षा चूक मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर बंदर अचानक आक्रामक हो जाता, तो किसी को चोट भी लग सकती थी। इस वीडियो को हमने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @rose_k01 नाम के अकाउंट से लिया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article