सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो (Video) वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को ऐसे-ऐसे नजारे दिखाते हैं, जिसे देख लोग खुद की आंखों पर यकीन नहीं कर पाते। हाल में एक ऐसा ही मजेदार और हैरतअंगेज वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ई-रिक्शा पर भैंस को लादकर ले जाते हुए नजर आ रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
भैंस को लादकर सड़क पर दौड़ती दिखी टिर्री
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक ई-रिक्शा सड़क पर फर्राटे भर रहा है लेकिन उसकी सवारी देखकर लोग की नजरें उस ई-रिक्शे पर ही टिक गईं। आमतौर पर ई-रिक्शा में लोग बैठकर सफर करते हैं या फिर कभी-कभी हम लोगों को इसमें सामान ढोते हुए भी देखते हैं, लेकिन यहां तो हद ही हो गई। ई-रिक्शे में एक बड़ी सी भैंस आराम से खड़ी नजर आ रही है और उसका मालिक उसी रिक्शे में एक कोने में उसे पकड़कर बैठा हुआ है। भैंस की गर्दन ई-रिक्शे से बाहर की तरफ दिखाई दे रही है, इसके साथ ही भैंस कहीं बाहर ना निकल जाए इसलिए ई-रिक्शे की एक तरफ रस्सी बांध दी गई है।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
हैरान कर देने वाले इस नजारे को उस ई-रिक्शे के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @ravyadav5692 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। कोई इसे “देसी ट्रांसपोर्ट सिस्टम” बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि “इस टिर्री ने छोटा हाथी का करियर ही खत्म कर दिया।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
