वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्ची ने लगाया जोरदार ठुमका, 'नैना का तीर' गाने पर किया मजेदार डांस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 27, 2023, 11:24 AM IST

बच्ची के डांस का यह वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। 'नैना का तीर' गाने पर बच्ची ने काफी मजेदार डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप इस गाने के ओरिजिनल वीडियो को ही भूल जाएंगे।

Image

'नैना का तीर' गाने पर बच्ची ने किया धमाकेदार डांस (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची ने 'नैना का तीर' गाने पर किया बेहतरीन डांस
  • वीडियो देख ओरिजिनल वीडियो को ही भूल जाएंगे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Baby Girl Dance Video Viral: बच्चे इतने प्यारे होते हैं कि वे कुछ भी करते हैं तो अच्छे ही लगते हैं। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो अपनी चीजें बिल्कुल परफैक्शन के साथ करते हैं। इस वीडियो (Viral Video) में एक बच्ची ने काफी जबरदस्त डांस किया है, उसके ठुमके को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए देखते हैं इस मजेदार वीडियो (Dance Viral Video) को...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बच्ची 'नैना का तीर' (Naina Ka Teer Song) गाने पर डांस कर रही है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। बच्ची के डांस मूव्स और उसके ठुमके को देखकर आप हैरान रह जाएंगे, बच्ची ने इतनी खूबसूरती के साथ इस डांस परफॉर्मेंस को निभाया है कि आप इस गाने के ओरिजिनल वीडियो को ही भूल जाएंगे। जैसे कोई डांस का रियलिटी शो चल रहा हो।

बच्ची ने किया धमाकेदार डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर एक यूजर ने चटकारे लेते हुए कमेंट किया 'आए हाए क्यूटी! 4-5 बार वीडियो देखने के बाद भी देखने का मन कर रहा है'। वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर कहा कि 'काश ये मेरे भाई की बेटी होती'। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'somi_sharma01' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article