वायरल न्यूज़

Viral Video: वरमाला के दौरान स्टेज पर जो हुआ, दूल्हे को शर्म के मारे छुपाना पड़ा मुंह

शादी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हुई। इस वीडियो पर लोग ठहाके मारकर हंसते नजर आए।

Image

वरमाला के दौरान दूल्हा हुआ शर्मसार (X/@ChapraZila)

शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया फीड पर शादी से जुड़े वीडियो (Video) भर-भरकर सामने आ रहे हैं। हाल में जो वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे देख लोगों का हंसते-हंसते पेट फूल गया। वीडियो आप भी देखें, यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

ये भी पढ़ें:

जयमाल के दौरान खुला दूल्हे का पायजामा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह में वरमाला की रस्म अदा की जा रही थी। इस दौरान दूल्हा स्टेज पर खड़ा था और दुल्हन स्टेज के नीचे खड़ी दूल्हे का हाथ थामने का इंतजार कर रही थी। आसपास शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार भी खड़े थे। तभी इतने दूल्हे के पायजामे का नाड़ा खुल गया और उसका पायजामा सरक गया। यह पूरा माजरा शादी में आए कैमरामैन के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। दूल्हे का पायजामा खुलते ही दूल्हा शर्मा गया और वह अपनी मुंह छुपाते हुए अपने पायजामे का नाड़ा बांधने लगा। वहीं, आसपास खड़े महेमान इस पर अपनी हंसी रोक नहीं पाए और अपना मुंह ढंककर हंसने लगे। पूरे बारात में दूल्हे के पायजामे के खुलने की चर्चा होने लगी और लोग खिलखिलाकर हंसने लगे।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर खूब लिए चटकारे

इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हु्ए लिखा, "जीवन का सबसे बढ़िया दिन भी बेकार हो गया।" दूसरे ने लिखा, "लगता है भाई शादी को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित था, इसी चक्कर में पायजामे का नाड़ा बांधना ही भुल गया और जयमाला के दौरान अपनी बेइज्जती करा लिया।" तीसरे ने लिखा, "दुल्हन के डर से दूल्हे का अभी से ही पायजामा खुल गया। आगे क्या होगा।" चौथे ने लिखा, "बेचारी दुल्हन को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि हंसे या रोए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article