वायरल न्यूज़

Video: खच्चर की सवारी कर रहे थे अंकल, जरा सी चाल गड़बड़ाई, थोड़ी देर के लिए दिख गया 'स्वर्ग'

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों ने जानवरों पर होने वाले अत्याचार को लेकर बहस छिड़ गई।

Image

खच्चर की चाल गड़बड़ाते ही कांप गई अंकल की आत्मा (X/@ShrutiDhore)

पहाड़ी रास्तों को तय करने के लिए खच्चर बहुत ही बढ़िया साधन हैं। लोग अक्सर इन रास्तों पर खच्चर की सवारी करते हैं और बड़े से बड़े पहाड़ पर बड़े ही आराम से चढ़ाई कर लेते हैं। खच्चर भी बहुत मजबूती से आगे बढ़ता है और यात्री को उसकी मंजिल तक छोड़ता है। ये खच्चर इन रास्तों पर चलने में काफी माहिर होते हैं। पहाड़ की कैसी भी चढ़ाई हो यो खच्चर बड़े आराम से उस पर सवारी लादे चढ़ जाते हैं। मगर कई लोग इन पर बैठने से कतराते हैं और उन्हें बहुत डर भी लगता है।

ये भी पढ़ें:

नीचे खाई देख खच्चर पर बैठे अंकल के सूख गए प्राण

ऐसे ही एक सवारी का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो खच्चर पर बैठकर पहाड़ी रास्तों को नाप रहा है। इस सफर में एक पल ऐसा आता है जब खच्चर की चाल थोड़ी डगमगा जाती है और ऐसे में खच्चर पर सवार उस व्यक्ति का गला सूख जाता है। वह डर के मारे चिल्लाने लगता है। जिसके बाद खच्चर चलाने वाले कुछ स्थानीय लोग उसे ढांढस बंधाते हैं और कहते हैं कि कुछ नहीं होगा आप आराम से बैठे रहो। यह पूरी तरह से सीखा-सिखाया हुआ है। इन्हें कुछ नहीं होता और ना ये नीचे खाईं में गिरते हैं लेकिन वह सवारी इतना डरा हुआ होता है कि वह उनकी बात तक नहीं सुनता और खच्चर से उतरने की जिद्द करने लगता है। वह कहता है कि कुछ पैसे ले लो मगर मुझे इस पर से उतारो, फिर वे लोग उसे समझाते हैं और कहते हैं कि पर्स को अंदर रख लो और आराम से इस पर बैठे रहो।

वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @ShrutiDhore नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे देखने के बाद लोगों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ लोगों ने इसे जानवरों पर अत्याचार बताया तो कुछ लोगों ने सेफ्टी को लेकर सवाल उठाए। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कुछ लोगों का कहना है कि इन जानवरों को काम करते रहने के लिए भारी मात्रा में नशीली दवाएं दी जाती हैं।" दूसरे ने लिखा, "अंकल के इस डर को देख उनके साथ-साथ मुझे भी टेंशन होने लगी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article