सोशल मीडिया स्क्रॉल करते वक्त एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। जिनमें कुछ हमें भावुक कर देते हैं तो कुछ हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं, कई वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देख लोग सोच में पड़ जाते हैं, जबकि कुछ लोगों को हैरान भी कर देते हैं। हाल में जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, उसने हंसाने के साथ-साथ लोगों को हैरानी में भी डाल दिया।
रेस्टोरेंट में मची अफरा-तफरी के बीच मजे से बिरयानी खाते दिखें अंकल
वीडियो (Video) एक रेस्टोरेंट का मालूम पड़ता है। जहां देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट स्टाफ और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया है। दोनों तरफ से रेस्टोरेंट में पड़ी कुर्सियों से मारपीट हो रही है। इसी बीच कैमरे का फोकस एक अंकल पर जाता है, जो इस विवाद के बीच भी अपने खाने में मशगूल रहे। वीडियो में अंकल को लड़ाई देखते और खाने का लुत्फ लेते हुए देखा जा सकता है। उन्हें देख ऐसा लग रहा है, जैसे उनके लिए ऐसी लड़ाई कोई बड़ी बात नहीं है। वे इसे किसी तमाशे की तरह देख रहे हैं। इधर, मारपीट होने से पूरे रेस्टोरेंट में अफरातफरी मची हुई है लेकिन अंकल अपनी बिरयानी का फुल मजा ले रहे हैं। उनकी एक नजर झगड़े पर है तो दूसरी नजर अपनी बिरयानी पर और साथ में उनका हाथ और मुंह बराबर चल रहा है।
वीडियो देख लोगों ने अंकल के खूब लिए मजे
इस वीडियो (Video) को देखने के बाज जहां एक तरफ लोग अंकल के इस अंदाज पर मुस्कुराते नजर आए तो दूसरी तरफ लोगों को इस बात की हैरानी भी हुई कि आखिर कोई इतने हंगामे भरे माहौल में चैन से खाना कैसे खा सकता है, जबकि अन्य लोग उस विवाद को शांत करने में लगे हुए हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, "अंकल इस माहौल में भी चिल हैं।" दूसरे ने लिखा, "लड़ाई से ज्यादा इम्पॉर्टेंट बिरयानी है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
