वायरल न्यूज़

Viral Video: 10 साल बाद अपने पुराने भारतीय दोस्त से मिली विदेशी महिला, देखते ही लगा लिया गले

राजस्थान के पुष्कर में होली के जश्न के दौरान का यह वीडियो वायरल हो गया। जहां एक विदेशी महिला ने अपने 10 साल पुराने भारतीय दोस्त को देखते ही उसे गले लगा लिया। दोनों की दोस्ती की चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

Image

अपने पुराने भारतीय दोस्त से मिलकर खुशी से फुले नहीं समाई यह विदेशी महिला (@rawatgsnarwar)

कुछ रिश्ते कभी भुलाए नहीं जाते। उनमें से ही एक है दोस्ती का रिश्ता, जो हर एक इंसान की जिंदगी को खुशनुमा बना देती है। जब भी हम अपने दोस्तों के साथ होते हैं तब हम वह हर एक चीज बिना सोचे-समझे करते हैं, जो हम चाहते हैं। इतनी छूट किसी और रिश्ते में कभी नहीं मिलती। ना कोई बंदिश, ना कोई रोक-टोक, बस खुली जिंदगी और गहरे एहसास के साथ कुछ शानदार और यादगार पल। हाल में एक ऐसी ही दोस्ती का नमूना पेश करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों का दिल खुशी से भर गया।

पुराने भारतीय दोस्त को देखते ही लगा लिया गले

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी महिला अपने भारतीय दोस्त से पूरे गर्मजोशी के साथ गले मिल रही है। दोस्त से मिलने की खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही है। महिला इतनी खुश है, जैसे वह इस पल को हमेशा के लिए रोक देना चाहती हो। वह भारतीय शख्स भी अपनी महिला दोस्त के साथ बेहद ही खुश और उत्साह भरे अंदाज में नजर आ रहा है।

10 साल बाद एक-दूसरे से मिले पुराने दोस्त

वायरल हो रहे इस वीडियो के टाइटल में यह बताया गया है कि दोस्ती का यह नजारा राजस्थान के पुष्कर शहर का है। जहां होली पर्व के मौके पर विदेश से आई यह महिला 10 साल बाद अपने पुराने दोस्त से मिलकर इतनी खुश हुई कि वह देखते ही उसके गले जा लगी। यह नजारा किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन की तरह लग रहा था। पुराने दोस्त के मिलने से दोनों लोग बहुत ही जोश में नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उनका बीता हुआ समय लौटकर आ गया हो।

वीडियो पर लोगों ने जमकर बरसाया अपना प्यार

दोस्ती के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @rawatgsnarwar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "गले वो मिल रही है और खुशी हमें हो रही है।" दूसरे ने लिखा, "शक्ल अच्छी हो या न हो पर दिल अच्छा होना चाहिए। शख्स बहुत ही नेक दिल इंसान लग रहा है।" तीसरे ने लिखा, "कौन कहता है कि एक लड़का-लड़की दोस्त नहीं हो सकते। अगर मन साफ हो और एक-दूसरे के प्रति इज्जत हो तो यह बिल्कुल मुमकिन है। आप दोनों को देखकर मन प्रसन्न हो गया।" चौथे ने शख्स की तारीफ करते हुए लिखा, "यह आपके व्यवहार का ही नतीजा है, जो उन्होंने आपको इतने सालों तक याद रखा। धन्य है ऐसी दोस्ती।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article