वायरल न्यूज़

VIDEO: नाइट वॉक पर निकला खतरनाक मेहमान! सिरमौर की सड़क पर दिखा खूंखार तेंदुआ, राहगीरों की अटकी सांसें

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पाब-मानल रोड पर रात के समय एक तेंदुआ सड़क किनारे बैठा हुआ दिखाई दिया। गुजरती हुई गाड़ी की हेडलाइट पड़ते ही तेंदुआ सड़क किनारे पत्थरों के पीछे दुबक कर बैठ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

सड़क पर दिखा तेंदुआ

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के फेमस पाब-मानल रोड पर रात के सन्नाटे में एक खूंखार तेंदुआ (Leopard Video) सड़क किनारे आराम फरमाता हुआ नजर आया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है, जिसे देखने के बाद स्थानीय लोगों और रात में सफर करने वाले राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के वक्त जब एक वाहन इस मार्ग से गुजर रहा था, तो उसकी तेज हेडलाइट्स की रोशनी सीधे सड़क किनारे बैठी एक आफत पर पड़ी। गाड़ी की रोशनी पड़ते ही वह खूंखार तेंदुआ तुरंत चौंक गया और पत्थरों और झाड़ियों के पीछे दुबक कर बैठ गया। वीडियो में तेंदुए की आंखें चमकती हुई साफ दिखाई दे रही हैं, जो किसी बड़े खतरे का संकेत दे रही हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, पाब-मानल मार्ग इन दिनों सेब की तुड़ाई और उसके परिवहन का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इस व्यस्त सीजन के कारण यहां चौबीसों घंटे ट्रकों, पिकअप गाड़ियों और बागवानी मजदूरों की भारी आवाजाही बनी रहती है। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद से मजदूरों, किसानों और विशेषकर देर रात बाइक से सफर करने वाले चालकों और पैदल यात्रियों की जान पर एक बड़ा संकट मंडराने लगा है। लोग अब अकेले इस रास्ते पर निकलने से डरने लगे हैं। देखें वीडियो...

    लोगों में दहशत

    वहीं, पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों का बस्तियों और सड़कों के करीब आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस तरह मुख्य सड़क मार्ग पर तेंदुए का बेखौफ बैठना गंभीर चिंता का विषय है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इतना ही नहीं लोग इस मामले पर हैरानी भी जता रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article