Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो लोगों को हैरानी में डाल देता है। इसी क्रम में एक ऐसे शख्स का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसने अपनी क्रिएटिविटी का बेहद ही अनोखा नमूना पेश किया है। दरअसल, इस शख्स ने अपना क्रिएटिव दिमाग लगाकर अपनी पलंग को भी कार में बदल डाला। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप देख पाएंगे कि शख्स का पलंग चार पहियों पर दौड़ रहा है।
वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
युवक ने अपनी समझदारी और क्रिएटिविटी से जो चीज कर डाली, उसकी कल्पना भी लोग नहीं कर पा रहे हैं। इस शख्स का इनोवेशन लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। आप देख पाएंगे कि शख्स ने लकड़ी के पलंग में मोटर और पहिया लगाकर उसे कार का रूप दे डाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस कार में उसने अपनी पूरी फैमिली बिठाई और लॉन्ग ड्राइव पर निकल गया। आप देख पाएंगे कि इस कार में एक-दो नहीं बल्कि 8-9 लोग सवार हैं। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप देख पाएंगे कि युवक इस जुगाड़ वाली कार को खुद चला रहा है। शख्स के साथ कार में 4 महिलाएं और तीन-चार बच्चे बैठे हुए हैं। वहीं पलंग वाली कार रफ्तार में सड़क पर दौड़ती नजर आ रही हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को @RealTofanOjha नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ उसने कैप्शन में लिखा, 'पूरी कार कंपनी में डर का माहौल है, अमेरिका क्या कहता था?'
