बॉलीवुड

'नाना ने 5 साल तक पापा से बात नहीं की'- Salman Khan ने खोले माता-पिता की शादी के राज, बोले- धर्म को लेकर...

Salman Khan Open Up About Parents Marriage: सलमान खान ने हाल ही में माता-पिता की शादी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके नाना ने 5 साल तक उनके पिता से बात नहीं की थी।

Image

Salman Khan ने माता-पिता की शादी पर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Salman Khan Open Up About Parents Marriage: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में तो जबरदस्त पहचान बनाई ही है। साथ ही सलमान खान अपने अंदाज के लिए सबके दिलों पर खूब राज करते हैं। बीते दिन उन्होंने बिग बॉस 20 में वीकेंड का वार होस्ट किया। वहीं कंटेस्टेंट्स संग बातचीत के दौरान सलमान खान ने अपने माता-पिता की शादी से जुड़ा बड़ा राज भी बताया। सलमान खान ने बताया कि कैसे उनके नाना ने करीब 5 साल तक उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) से बात नहीं की थी। इतना ही नहीं, सलमान खान ने ये भी बताया कि जब उनके पिता संग झगड़े की वजह से मां सलमा मायके चली गईं तो उनके नाना का क्या रिएक्शन था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मसला आपकी वजह से हुआ...'- काजी तौकीर पर भड़के सलमान खान, आसिफ को भी लगाई लताड़

सलमान खान (Salman Khan) ने 'बिग बॉस 20' में अपने माता-पिता की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मेरे माता-पिता की शादी हुई तो उसमें धर्म को लेकर दिक्कत नहीं थी। उसमें सिर्फ जो मेरे नाना थे वो इस बात से नाराज थे कि उनकी शादी एक गुड लुकिंग आदमी से हो रही है जो एक्टर बनना चाह रहा है और फिल्म इंडस्ट्री में है। इस बात पर उन्हें ऐतराज था। नाना को ये चिंता थी कि मेरी बेटी ऐसे माहौल में कैसे रहेगी। उन्होंने इन सबके बीच मेरे पापा से 5 साल तक बात नहीं की। लेकिन जब सोहेल का जन्म हुआ तो वो मिलने आए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की तारीफों के बांधे पुल, बोले 'एक एक्टर के तौर मुझे उससे...'

    सलमान खान (Salman Khan) ने अपने पिता और नाना की मुलाकात पर आगे बताया, "मेरे नाना माहीम से बांद्रा जलेबी का डब्बा लेकर आए। उन्होंने ये अफसोस दिखाया कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है कि मैंने अपने नाती-नातिन को बड़े होते हुए नहीं देखा है।" सलमान खान ने बताया कि जब कभी पिता सलीम खान संग झगड़े के कारण उनकी मां सलमा अपने मायके गईं तो उनके पिता ने उन्हें सख्त हिदायत दी कि वह जब चाहे घर आ सकती हैं, लेकिन लड़ाई करके कभी भी घर नहीं आना है। बता दें कि सलीम खान और सलमा खान ने 1964 में शादी के बंधन में बंधे थे।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article