वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने अपनी कला से कर दिया हैरान, बनाई ऐसी 3D पेंटिंग, असली और नकली का फर्क भूल जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 06:18 PM IST

Unique 3D Painting: इस वीडियो में एक शख्स अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह शख्स कलर और ब्रश से बहुत ही जबरदस्त थ्री डी पेंटिंग बनाता दिख रहा है। आपने इससे पहले बहुस सारे कलाकार देखे होंगे, लेकिन ऐसा कलाकार शायद ही आपने देखा होगा।

Image

थ्री डी पेंटिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो में शख्स का टैलेंट देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप
  • शख्स ने लड़की की थ्री डी पेंटिंग बनाकर कर दिया हैरान

Unique 3D Painting: इस दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। हर गली-मोहल्ले और बाजार में ऐसे-ऐसे टैलेंटेड लोग मिल जाएंगे, जिनका हुनर देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह शख्स कलर और ब्रश से बहुत ही जबरदस्त थ्री डी पेंटिंग बनाता दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह टैलेंटेड शख्स इतनी रियलिस्टिक थ्री डी पेंटिंग तैयार करता है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। आपने इससे पहले बहुस सारे कलाकार देखे होंगे, लेकिन ऐसा कलाकार शायद ही आपने देखा होगा। इस कलाकार की हाथ में वाकई में जादू दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स गार्डन में थ्री डी पेंटिंग तैयार करता है। पहले गार्डन में एक लड़की दिखती है। यह शख्स इसी लड़की की थ्री डी पेंटिंग बनाता है। जब पेंटिंग बनकर तैयार हो जाती है तो आप फर्क ही नहीं कर पाएंगे कि असली लड़की और रंगों से तैयार लड़की कौन सी है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा 'अद्वितीय'

वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स गार्डन में रखी बेंच पर एक लड़की को बिठाता है। इसके बाद पहले उसकी आउटलाइन बनाता है। फिर अपने हुनर का प्रदर्शन करना शुरू करता है। आपको शुरुआत में बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि शख्स इतना जबरदस्त कलाकार है। हालांकि, जैसे-जैसे आप उसका काम देखते जाएंगे आपको अंत में एक मास्टरपीस दिखाई देगा। आप अंत होते-होते उसकी कला पर सम्मोहित हो जाएंगे। एक एंगल से देखने के बाद आपके लिए असली और नकली लड़की में फर्क करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो को @MorissaSchwartz नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'अद्वितीय'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article