वायरल न्यूज़

मौत को टक से छूकर लौटा शख्स, दिलेरी देख कंपकंपी आ जाएगी, देखें ये दिल दहला देने वाला वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 29, 2023, 08:16 AM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स मगरमच्छ के मुंह में अपना सिर डालता है और कुछ समय बाद सही सलामत वापस निकाल लेता है। अब इसे आप भगवान की मेहरबानी कहेंगे या शख्स की दिलेरी, खुद ही देख लीजिए ये पूरी वीडियो...

Image

मगरमच्छ के मुंह में शख्स ने डाला अपना सिर (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने मगरमच्छ के मुंह में डाला अपना सिर
  • दिलेरी देख कर हो जाएंगे हैरान
  • वायरल हो रहा ये दिल दहला देने वाला वीडियो

Crocodile and Man Viral Video: आप सभी ने सलमान खान अभिनीत 'किक' फिल्म देखी है, उस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग है 'मौत को टक से छूकर वापस आ सकता हूं'। बिल्कुल ऐसी ही कहानी इस वीडियो की है, जिसमें दिख रहा शख्स मौत को टक से छूकर वापस आ जाता है। यकीन नहीं आता तो खुद ही देख लीजिए ये पूरा वीडियो...

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स मगरमच्छ के मुंह में अपना सिर डाल देता है। इतना ही नहीं, अपना सिर कुछ सेकंड तक के लिए उसी तरह उसके मुंह में रखता है और फिर सही सलामत बाहर निकालता है। तब तक मगरमच्छ अपना मुंह खुला रखता है। अब ऐसे में आप इस वीडियो (Viral Video) को देखकर क्या कहेंगे, यह उस इंसान की दिलेरी नहीं तो और क्या है। शख्स का यह वीडियो हैरान कर देने वाला है, जिसे देखने के बाद आप अपने दांतो तले उंगली दबा लेंगे।

शख्स ने मगरमच्छ के साथ दिखाई दिलेरी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपकी हवा टाइट हो जाएगी। इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया है कि वाह रे दिलेरी। वहीं, एक दूसरे यूजर ने इसे गंभीरता से लेते हुए मूर्खतापूर्ण बताया और कहा कि यदि भाग्य साथ न दें तो मगरमच्छ काट भी सकता है। इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article