वायरल न्यूज़

गजब का टैलेंट है! शख्स ने तीन नहीं दो पहियों पर बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार में दौड़ाया ठेला, वीडियो देख चौंधिया जाएंगी आपकी भी आंखें

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स ठेला तीन नहीं बल्कि दो पहियों पर दौड़ाता हुआ दिखता है। उसकी रफ्तार देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और उसके बैलेंस और टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

Image

शख्स ने तीन नहीं दो पहियों पर ही खींचा ठेला(Instagram/vijay____bauri)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो या फोटो देखने को मिलते हैं। जिसे देखने के बाद तो कई बार अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं होता। पहले तो हमें लगता है कि नहीं ये संभव नहीं है। फिर दिमाग में आता है कि ये इंडिया है यहां असंभव कुछ भी नहीं। हर चीज संभव है। आप भी तो सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो देखते होंगे। एक दिन में जितनी रील्स सोशल मीडिया पर डाली जाती है उतना तो एक व्यक्ति देख भी नहीं पाता।

बैलेंस और टैलेंट की लोगों ने की जमकर तारीफ

सुबह से लेकर शाम तक कई सारे वीडियो पोस्ट होते रहते हैं और उसमें से कुछ ऐसे होते हैं जो जमकर वायरल होते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे खूब देखा जा रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कैसे एक शख्स ठेला को तेज गति से चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में जो गौर करने वाली बात है वो ये है कि शख्स ठेला को तीन नहीं बल्कि दो पहियों पर खींचता हुआ दिखाई देता है। जिसे देखने के बाद हर कोई इसके बैलेंस और टैलेंट दोनों की तारीफ कर रहा है। तो वहीं पर कुछ लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

लोगों का रहा गजब का रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vijay____bauri नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने रिएक्शन देते हुए लिखा कि "गरीबी कुछ भी करवा सकती मेरे भाई मगर टेलेंट नहीं छुपा सकती", दूसरे ने लिखा: "भाई गलत आदमी के हाथ में रिक्शा लग गया", तीसरे ने लिखा: "मार्केट में नए राइडर का एंट्री हो चुका है", वहीं पर चौथे ने लिखा कि "जरूर ये छत्तीसगढ़ से होगा क्यू की छत्तीसगढ़ मे बड़े से बड़े कलाकार है।"

,

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article