वायरल न्यूज़

Video: गरीब आदमी ने अनोखा जुगाड़ लगाकर साइकिल को बना दी 'कार', देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी होंगे हैरान

Jugaad Video: आप देख सकते हैं कि एक गरीब आदमी ने अपनी साइकिल को एक अनोखे कार में तब्दील कर दिया है। आप देख पाएंगे कि शख्स ने कुछ पन्नियां और लकड़ी लगाकर साइकिल को कार की तरह बना दिया है।

Image

साइकिल को बना दी कार (इंस्टाग्राम)

Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। कुछ लोग देसी जुगाड़ से ऐसा-ऐसा कारनामा कर जाते हैं, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।दरअसल, एक गरीब आदमी ने देसी जुगाड़ लगाकर कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी सोच में पड़ जाएंगे।

शख्स ने बनाई अनोखी कार

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गरीब आदमी ने अपनी साइकिल को एक अनोखे कार में तब्दील कर दिया है। आप देख पाएंगे कि शख्स ने कुछ पन्नियां और लकड़ी लगाकर साइकिल को कार की तरह बना दिया है। इसके बाद वह इस कार को लेकर सड़क पर निकल पड़ा है। गरीब आदमी का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स ने कार बनाने में लगाई गई हर चीज जुगाड़ से जुटाई है। इसके बाद अपनी साइकिल को कार का आकार दे दिया है। आप देख पाएंगे कि उसने अपनी साइकिल पर कार के आकार का लकड़ी का ढांचा बना दिया है। इसके बाद उसे प्लास्टिक की बोरियों से अनोखे तरह से ढककर कार बना दिया है। वीडियो में आपको एक आदमी कहता सुनाई देगा, 'गरीब हैं तो क्या हुआ, कार नहीं ले पाए तो अपनी साइकिल को ही मॉडिफाई करके कार जैसी बना दिया।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article