Cobra Snake Ka Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो (Snake Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी क्यूट होते हैं, तो कुछ वीडियो को देखकर पसीने छूट जाते हैं। इसी क्रम में कोबरा एक वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपके पसीने भी छूट जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स मजे लेते हुए खतरनाक सांप को किस कर रहा था। लेकिन, कोबरा को ये बात अच्छी नहीं लगी और फिर जो हुआ वो तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
आमौतर पर लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, सांप कब, कहां से हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जानबूझकर सांप से पंगा लेते रहते हैं। कई बार परिणाम खतरनाक भी हो जाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कोबरा सांप का रेस्क्यू करने के बाद एक शख्स उसे किस करने लगता है। लेकिन, सांप ने उसे ऐसी सजा दी जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। सांप ने जबरदस्त अंदाज में पलटकर उसे काट लिया। एक पल के लिए वहां मौजूद लोगों की भी हालत खराब हो गई। देखें वीडियो...
कोबरा से पंगा...
जिस अंदाज में सांप उसे डसता है उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। आलम ये है कि चौंकाने वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@anwar0262' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, मामले पर हैरानी भी जता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि इसे कहते हैं जानबूझकर मौत से पंगा लेना। कुछ का ये भी कहना है कि आजकल लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।
