Viral travel video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लोग मक्का में मौजूद दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में से एक Abraj Al-Bait Clock Tower की सबसे ऊंची मंजिल तक पहुंचते दिखाई देते हैं। जब वे इमारत के ऊपर पहुंचते हैं और बाहर की ओर देखते हैं, तो वहां से दिखाई देने वाला नजारा लोगों को हैरान कर देता है। वीडियो में ऊपर से पूरे मक्का शहर (Abraj Al Bait Clock Tower) का दृश्य साफ दिखाई देता है। नीचे मौजूद Masjid al-Haram और उसके बीच स्थित Kaaba के आसपास हजारों लोग नजर आते हैं। लेकिन इतनी ऊंचाई से देखने पर लोग इतने छोटे दिखाई देते हैं कि वे चींटियों जैसे लगते हैं। यही दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं और वीडियो को तेजी से शेयर भी कर रहे हैं।
टॉवर की ऊंचाई और उसके आसपास का पूरा इलाका बहुत ही शानदार
वायरल वीडियो (trending video) के कैप्शन में अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। उसका मतलब यह बताया जा रहा है कि दर्शकों को दुनिया की सबसे ऊंची ऐसी इमारतों में से एक में ले जाया जा रहा है, जहां लोग रहते भी हैं। वीडियो (Mecca viral video) में टॉवर की ऊंचाई और उसके आसपास का पूरा इलाका बहुत ही शानदार तरीके से दिखाई देता है। ऊपर से मक्का शहर का नजारा बेहद खूबसूरत और अलग अनुभव देने वाला लगता है। इस टॉवर की सबसे खास पहचान इसकी विशाल घड़ी है। टॉवर के चारों ओर लगी घड़ी का डायल बहुत बड़ा है और इसका आकार करीब 43 मीटर बताया जाता है। इसी वजह से इसे दुनिया की सबसे बड़ी घड़ियों में शामिल किया जाता है। बताया जाता है कि यह घड़ी इतनी बड़ी है कि साफ मौसम में इसे लगभग 17 से 25 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।
Masjid al-Haram से लगभग 300 मीटर की दूरी पर बना
यह टॉवर मक्का के बड़े कॉम्प्लेक्स Abraj Al-Bait Towers का मुख्य हिस्सा है। यह पूरा कॉम्प्लेक्स Masjid al-Haram से लगभग 300 मीटर की दूरी पर बना हुआ है। इस जगह को खास तौर पर उन लाखों मुस्लिम तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो हर साल हज और उमराह के लिए मक्का आते हैं। इसी अनोखे नजरिए और ऊंचाई से दिखने वाले दृश्य की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई लोग इस वीडियो को देखकर मक्का शहर की भव्यता और इस टॉवर की ऊंचाई की चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के एक्स पर @iio2tt नामक अकाउंट से इस वायरल वीडियो को शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 17 लाख जे ज्यादा बार देखा गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
