वायरल न्यूज़

न महंगी बाइक न लग्जरी कार, पति चला रहा था रिक्शा.. प्यार से बैठी थी पत्नी, दिल छूने वाला Video हुआ वायरल

Viral Video: वीडियो में आपको एक पति-पत्नी नजर आएंगे। आप देख पाएंगे कि पति रिक्शा चला रहा है, वहीं पत्नी इसी रिक्शे में पीछे बैठी हुई है। आप देख पाएंगे कि पत्नी बड़े ही प्यार से अपने पति के रिक्शे पर बैठी हुई है। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Image

पति-पत्नी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसमें कोई पति अपनी पत्नी के लिए महंगी लग्जरी कार खरीदकर गिफ्ट देता नजर आता है। आजकल रील्स में इस तरह के वीडियो की भरमार देखने को मिलती है। दूसरी तरफ इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो इस तरह के शो-ऑफ से बिल्कुल आअलग है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपना दिल हार सकते हैं। वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे

वायरल हो रहे वीडियो में आपको एक पति-पत्नी नजर आएंगे। आप देख पाएंगे कि पति रिक्शा चला रहा है, वहीं पत्नी इसी रिक्शे में पीछे बैठी हुई है। आप देख पाएंगे कि पत्नी बड़े ही प्यार से अपने पति के रिक्शे पर बैठी हुई है। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यकीनन अपना दिल हार बैठेंगे। देखें वीडियो-

आप देखेंगे कि पति अपनी पत्नी को माल ढोने वाले रिक्शे में बिठाकर शान से चला जा रहा है। वहीं पत्नी भी अपने पति के साथ बैठी हुई संतुष्ट नजर आ रही है। यह वीडियो लोगों को जताने के लिए काफी है कि पति-पत्नी का प्यार किसी लग्जरी लाइफ का मोहताज नहीं है। वीडियो को samcounts_7_teen नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'तुम कौन हो, कहां हो, क्या करते हो, यह मायने नहीं रखता, बस तुम्हारा प्यार मायने रखता है।'

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article