वायरल न्यूज़

Video: शादी की स्टेज पर साली के साथ सेल्फी ले रहा था दूल्हा, तभी दुल्हन को आया गुस्सा और जड़ दिया जोर का तमाचा

Viral Video: आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहना दिया है। इसके बाद फोटोशूट चल रहा होता है। फोटोशूट के दौरान दुल्हन की बहन स्टेज पर आती है और सीधा अपने जीजू के पास बैठ जाती है। इसके बाद दूल्हा अपनी साली के साथ सेल्फी लेने लगता है।

Image

जीजा साली का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो वायरल होता है। इन दिनों शादी के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। यह वीडियो एक दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे की साली से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी साली के साथ कुछ ऐसा काम कर रहा होता है, जिससे दुल्हन जयमाला के स्टेज पर ही भड़क जाती है। इसके बाद वह सरेआम दूल्हे को थप्पड़ जड़ देती है।

दूल्हा-दुल्हन और साली का वीडियो

वीडियो देखकर लोगों को पहली बार में यकीन नहीं हो रहा है कि जयमाला की स्टेज पर भी ऐसा हो सकता है। वायरल वीडियो की शुरुआत जयमाला के स्टेज से होती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहना दिया है। इसके बाद फोटोशूट चल रहा होता है। फोटोशूट के दौरान दुल्हन की बहन स्टेज पर आती है और सीधा अपने जीजू के पास बैठ जाती है। इसके बाद दूल्हा अपनी साली के साथ सेल्फी लेने लगता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दूल्हा सेल्फी लेने के दौरान अपनी साली से थोड़ा क्लोज होने लगता है। दूल्हे की यह हरकत देखकर दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद वह सरेआम अपने दूल्हे को थप्पड़ जड़ देती है। यह देखकर साली भी हैरान रह जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो को shaan.writes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। (Note- वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि टाइम्स नाऊ नवभारत नहीं करता है। हो सकता है कि यह किसी एक्ट का पार्ट हो।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article