वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन ने किया मना तो सालियों को रसगुल्ला खिलाने लगा दूल्हा, इसके बाद जो हुआ जिंदगीभर पछताएगा

Dulha Dulhan Video: वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दूल्हा सबसे पहले अपनी दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है। हालांकि, दुल्हन रसगुल्ला खाने से मना कर देती है। इसके बाद दूल्हा अतिउतावलापन दिखाते हुए अपनी सालियों की तरफ हाथ आगे बढ़ा देता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: भारत में शादियों के दौरान तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इसमें से कुछ रस्में जयमाला के स्टेज पर भी निभाई जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को जयमाला पहनाने के लिए शादी की स्टेज पर पहुंच चुके हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन के साथ उसकी बहनें भी स्टेज पर पहुंची हैं। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन के बीच रसगुल्ला खिलाने की रस्म शुरू होती है।

दूल्हा -दुल्हन का वीडियो वायरल

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दूल्हा सबसे पहले अपनी दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है। हालांकि, दुल्हन रसगुल्ला खाने से मना कर देती है। इसके बाद दूल्हा अतिउतावलापन दिखाते हुए अपनी सालियों की तरफ हाथ आगे बढ़ा देता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी सालियों को वही रसगुल्ला ऑफर करता है। इसके बाद जो होता है, उसने कभी सोचा नहीं होगा। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा अपनी सालियों को रसगुल्ला ऑफर करता है, वैसे ही दुल्हन भड़क जाती है। इसके बाद वह सरेआम उसका हाथ पकड़कर खींच देती है। एक तरह से वह सबके सामने ही अपने दूल्हे की बेइज्जती कर देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के ऐसा करने से दूल्हे का मुंह लटक जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ये बंदा अपना घर बसाने से पहले ही उजाड़ लेगा।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article