Viral Video: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में बने श्री महाकाल लोक (Shri Mahakal Lok) या महाकाल कॉरिडोर (Mahakal Corridor) का उद्घाटन करेंगे। महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद चारोंं तरफ भगवान भोलेनाथ की ही चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बकरे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बकरा भी भगवाान भोलेनाथ का भक्त बन गया है। वीडियो कानपुर से सामने आया है।
वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। आप भी वीडियो देखकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि भगवान भोलेनाथ की ऐसी कृपा है कि बकरा भी उनका भक्त हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कानपुर स्थित भगवान भोलेनाथ के एक मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कई लोग भगवान भोलेनाथ के सामने अपना शीश नवा रहे हैं। इसी बीच एक बकरा भी भगवान भोलेनाथ के सामने अपना शीश नवाता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि बकरा भोलेनाथ की शिवलिंग के सामने किसी इंसान की तरह अपना सिर झुकाए खड़ा है। देखें वीडियो-
भगवान भोलेनाथ का भक्त बना बकरा
आप देख सकते हैं कि जिस प्रकार इंसान अपने घुटनों के बल बैठकर भगवान का ध्यान करते हैं। ठीक उसी प्रकार बकरा भी भगवान का ध्यान करते नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भोलेनाथ की आरती हो रही है। मंदिर परिसर में खड़े होकर लोग भोलेनाथ की आरती गा रहे हैं। इसी दौरान एक बकरा भोलेनाथ के सामने घुटनों के बल अपना शीश नवाए दिखता है। उसके बगल में एक शख्स भी भगवान के सामने अपना शीश नवाता है। जितनी देर तक आरती चलती रहती है, बकरा भी उसी तरह शीश नवाए घुटनों के बल बैठा रहता है।
वीडियो देखकर पूरी तरह से लगता है कि वह भगवान के ध्यान में लीन है। वह किसी सच्चे भक्त की तरह भगवान का ध्यान करता है। इससे पहले आपने शायद कभी ऐसा नजारा नहीं देखा होगा। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही लोगों के दिल को छू रहा है। वीडियो को @Sanyasin_1 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'कानपुर: परमट मंदिर की घटना, बाबा आनंदेश्वर की आरती में बकरा घुटनों के बल बैठ गया, भक्तों के साथ शिवलिंग के सामने नतमस्तक…! हर हर महादेव।'
महज 24 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 75 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 10 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि बकरे की एकाग्रता अकल्पनीय है, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘जब जानवर समझ जाता है तो इंसान क्यों नहीं?’.
