वायरल न्यूज़

Dance Video: क्लासरूम में छात्रा ने लगाए इतने जबरदस्त ठुमके, डांस के सामने बॉलीवुड की हेरोइनें भी हो जाएंगे फेल

Girl Student Dance Video:​ वीडियो में एक छात्रा क्लासरूम के अंदर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हिट गाने 'धूम ताना' पर बहुत ही जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। वीडियो देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।

Image

क्लासरूम के अंदर छात्रा का डांस (ट्विटर)

Girl Student Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। आजकर हर किसी में इंटरनेट पर वायरल होने की होड़ मची हुई है। हालांकि, कुछ लोगों का वायरल होना बनता भी है, क्योंकि उनका हिडेन टैलेंट लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। इसी क्रम में एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्रा क्लासरूम के भीतर कुछ ऐसा करती नजर आ रही है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वीडियो कुछ ऐसा है, जिसे आप रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में एक छात्रा क्लासरूम के अंदर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हिट गाने 'धूम ताना' पर बहुत ही जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में दिख रही छात्रा स्कूल ड्रेस में है और क्लासरूम में नजर आ रही है। आपको वीडियो देखकर लगेगा कि छात्रा रील्स बना रही है। हो सकता है कि इस दौरान क्लासरूम खाली होगी और अंदर कोई नहीं रहा होगा। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं लड़की जिस तरह के क्लियर स्टेप्स लगा रही है, उसे देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी दंग रह जाएंगी। इसके साथ ही लड़की के एक्सप्रेशन उसकी डांस में चार चांद लगा रहे हैं। वीडियो को एक्स पर @Memesociiety_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही लोग कमेंट सेक्शन में लड़की के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article