Shocking Video: इस धरती पर अलग-अलग लोगों के अलग-अलग शौक होते हैं। कुछ लोगों को पुरानी चीजों को इकट्ठा करने का शौक होता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को पुराने सिक्कों को इकट्ठा करने की हॉबी होती है। इसी बीच एक लड़की के अजीबोगरीब शौक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं। इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, इस लड़की को मच्छरों की डेड बॉडी को इकट्ठा करने का शौक है।
वीडियो देखकर मजा ही आ जाएगा
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की ने दर्जनों मच्छरों को मारकर उन्हें अपनी नोटबुक में चिपका दिया है। इसके बाद लड़की ने बकायदा उनके बारे में चीजें लिखी हैं। इसमें लड़की ने सबसे पहले उनके खुद द्वारा दिए हुए नाम लिखे हैं। इसके बाद उनके मारने का टाइम और डेट लिखा हुआ है। इसके अलावा कुछ और डीटेल भी मच्छर के बारे में लिखा गया है। देखें वीडियो-
इस अमेजिंग वीडियो को KIDDAAN नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है।' इस वीडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखकर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'वाह दीदी वाह।'
