वायरल न्यूज़

VIDEO: डैम के पास खड़े होकर प्रेमी से बात करने लगी लड़की, तभी बैलेंस बिगड़ा और नीचे जा गिरी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 13, 2025, 07:01 AM IST

Viral Video Today: लड़की डैम के पास खड़े होकर प्रेमी से बात करने में मशगूल थी कि तभी वो खतरे के बेहद करीब पहुंच गई। इसी बीच उसका पैर फिसला लड़की सीधे डैम में जा गिरी। इसके बाद जो कुछ दिखा सचमुच रोंगटे खड़े कर देगा।

Image

वायरल वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हंसी छूट जाती है। मगर कई बार नजारे होश उड़ा देते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। वायरल वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो डैम के करीब खड़े होकर प्रेमी से बात कर रही थी। बातचीत में लड़की इतना खो गई कि उसका बैलेंस बिगड़ गया और सीधे डैम में जा गिरी जहां पानी कई फीट गहरा था। हालांकि आसपास मौजूद तैराकों ने लड़की को समय रहते डूबने से बचा लिया।

डैम में गिर पड़ी लड़की

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि लोग डैम के करीब अद्भुत नजारों का आनंद लेने पहुंचे थे। इसमें लड़की भी वहां मौजूद थी जो फोन पर अपने प्रेमी से बात करने में मशगूल थी। मगर इसी बातचीत में लड़की भूल गई कि वो कहां खड़ी है। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और लड़की फिसलकर डैम में गिर पड़ी। अब जो कुछ होता है सब वीडियो में कैद है। इसमें देखेंगे कि लड़की पानी डूब चुकी है और उसके सिर्फ हाथ ऊपर नजर आते हैं। इधर आसापस खड़े लोगों को आभास हो गया लड़की डूब रही।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

तैराक ने बचाई जान

आखिर में देखेंगे तभी तैराक ने पानी में छलांग लगा दी और तुरंत लड़की के करीब पहुंच गया। उसने वक्त रहते लड़की को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बेहद सुंदर लगता है। मालूम हो वायरल वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर shubhcg24x7 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article