Train Barat Video: भारतीय शादियों में बारात का अपना अलग ही रंग और अंदाज़ होता है। सालों से यह परंपरा चली आ रही है कि दूल्हे के घर से रिश्तेदार और मेहमान एक साथ लड़की के घर पहुंचते हैं। इसी परंपरा को और खास बनाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी की पूरी ट्रेन की बोगी ही बारातियों से भरी नजर आ रही है। इस वीडियो (trending video) में देखा जा सकता है कि शादी के लिए जाने वाले मेहमानों ने ट्रेन की एक बोगी को ही अपना खास सफर बना लिया है।
हर आने वाले मेहमान का बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत
बोगी के बाहर दूल्हा-दुल्हन के नाम का बैनर लगाया गया है, जिससे साफ पता चलता है कि यह कोई आम सफर नहीं, बल्कि एक शादी (Shadi ka Video) की खुशी का हिस्सा है। हर आने वाले मेहमान का बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। सफर शुरू होने से पहले सभी लोग एक साथ इकट्ठा होकर फोटोशूट कराते हैं। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा नजर आता है। इसके बाद सभी लोग ट्रेन में चढ़ते हैं और केक काटकर इस खास यात्रा की शुरुआत करते हैं। यह नजारा किसी पार्टी से कम नहीं लगता। वीडियो में यह भी दिखता है कि मेहमानों की संख्या काफी ज्यादा है। सभी लोग मिलकर पूरे सफर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
यह अनोखा अंदाज लोगों को आ रहा काफी पसंद
कोई पानी की बोतलें चढ़ा रहा है, तो कोई दूसरे इंतजामों में लगा हुआ है। हर कोई अपनी भूमिका निभाता नजर आता है, जिससे पूरे सफर में एकजुटता और अपनापन साफ दिखाई देता है। यह अनोखा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शादी को यादगार बनाने का यह तरीका न सिर्फ अलग है, बल्कि रिश्तों की गर्माहट और खुशी को भी खूबसूरती से दिखाता है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Ananth_IRAS नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
