वायरल न्यूज़

Viral Video: छोले-कुल्चे खिलाकर विदेशी महिला से नहीं लिए पैसे, गरीब दुकानदार ने दरियादिली से जीता दिल

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक विदेशी महिला किसी सड़क किनारे लगे ठेले पर छोले-कुल्चे खाने पहुंचती है। वह दुकानदार से छोले-कुल्चे मांगती है और इसके बाद पैसे देने के लिए निकालती है। जैसे ही वह पैसे देने के लिए आगे बढ़ती है, वैसे ही दुकानदार पैसे लेने से मना कर देता है। आप देख पाएंगे कि दुकानदार ‘नो मनी’ कहकर पैसे लेने से इंकार कर देता है।

Image

वायरल वीडियो (एक्स)

Viral Video: लगभग हर भारतीय के मन में 'अतिथि देवो भव' की भावना होती है। कई बार वह उसे प्रदर्शित कर देते हैं तो कई बार उन्हें इसका मौका नहीं मिलता है। सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो यूजर्स के दिल को छू लेता है। ऐसे वीडियो इंसानियत पर भरोसा भी बढ़ा देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विदेशी महिला भारत में किसी जगह छोले-कुल्चे खाने पहुंची थी। इसके बाद वह पैसे देना चाह रही थी, लेकिन गरीब छोला बेचने वाले आदमी ने अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो आपके दिल को छू जाएगा।

वीडियो देखकर खुश हो जाएगा दिल

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक विदेशी महिला किसी सड़क किनारे लगे ठेले पर छोले-कुल्चे खाने पहुंचती है। वह दुकानदार से छोले-कुल्चे मांगती है और इसके बाद पैसे देने के लिए निकालती है। जैसे ही वह पैसे देने के लिए आगे बढ़ती है, वैसे ही दुकानदार पैसे लेने से मना कर देता है। आप देख पाएंगे कि दुकानदार ‘नो मनी’ कहकर पैसे लेने से इंकार कर देता है। दुकानदार कहता है कि आप हमारे मेहमान हैं और हम मेहमानों से पैसे नहीं लेते हैं। देखें वीडियो-

इसके साथ ही दुकानदार ने बिना कहे यह बता दिया कि भारत में मेहमानों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। यह ‘अतिथि देवो भव’ की असली भावना है। आप देख पाएंगे कि इसके बाद विदेशी महिला थोड़ा भावुक नजर आती है। वह मजे लेकर छोले-कुल्चे खाती है और दुकानदार का धन्यवाद करती है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो पर अब तक हजारों लोगों ने कमेंट कर दिया है। ज्यादातर लोग दुकानदार की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यही असली भारत है, जहां पैसे से ज्यादा मेहमानवाजी को महत्व दिया जाता है।' इस दिल जीतने वाले वीडियो को एक्स पर @Zoyakhan7025 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article