EVA Air Flight Fight Video: इंटरनेट पर हमेशा ही किसी न किसी फ्लाइट का वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें लोगों की एक्टिविटी नजर आती है। इनमें कुछ तो अच्छे काम और मस्ती करते नजर आते हैं और कुछ ऐसा, जिसे देखने के बाद आश्चर्य होता है। इस वीडियो (Viral Video) में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। आइए देखते हैं ये वीडियो..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिखने वाली फ्लाइट ईवीए एयर की विमान है, जो ताइवान से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। ये घटना मंगलवार की है, जिसमें एक यात्री के खांसने पर बगल वाला यात्री उठकर दूसरी सीट पर जाकर बैठ जाता है। इतने में उस सीट का यात्री आ जाता है और फिर दोनों में सीट को लेकर मारपीट होने लगती है। ऐसे में ये नजारा किसी अन्य यात्री ने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि, इस दौरान मामला संभालने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट और बाकी यात्रियों को भी आना पड़ा।
ईवीए एयर फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) के कैप्शन में इस फ्लाइट का नाम ईवीए एयर फ्लाइट BR08 बताया गया है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि फ्लाइट अटेंडेंट ने मौके को संभाला, इसके लिए उन्हें सैल्यूट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए, आराम से बात करने में मामला सॉल्व हो सकता था। बता दें, इस वीडियो को '@AFlyGuyTravels' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 42.7 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
