Viral Video: आप अगर ट्रेन और बस में सफर करते हैं तो आपने देखा होगा कि ट्रेन और बसों में फेरीवाले सामान बेचने आ जाते हैं। मगर आपने कभी प्लेन में सफर किया होगा तो कभी फेरीवाले गलती से भी नहीं दिखाई दिए होंगे। इसके उलट इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक फेरीवाला प्लेन में सामान बेचता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।
बसों और ट्रेनों में नजर आने वाले फेरीवाले अपने अजीबोगरीब अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। बिल्कुल इसी तरह प्लेन में सामान बेचता नजर आ रहा यह फेरी वाला अपने अजीबोगरीब और हटके अंदाज से लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचता दिखाई दे रहा है। हालांकि, लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि प्लेन में यह शख्स कैसे पहुंच गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक प्लेन में सेब बेच रहा है। यह देखकर प्लेन में बैठे पैसेंजर भी हैरान हैं। देखें वीडियो-
लड़की ने दिए ऐसे रिएक्शन
प्लेन में सामान बेच रहे फेरी वाले को देखकर पीछे बैठी एक लड़की ने ऐसे रिएक्शन दिए। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आप देख सकते हैं कि लड़की उस युवक का अंदाज देखकर मुस्कुराने लगती है। आप भी इस युवक का अंदाज देखकर अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे। फेरीवाले का मजाकिया अंदाज लोगों का मूड बना रहा है। वह सामान बेचने के दौरान अपने अलग अंदाज से लोगों को हंसाता नजर आ रहा है। जब वीडियो सामने आया तो लोगों ने हैरानी जताई कि फेरीवाला प्लेन में कैसे पहुंच गया। आपको बता दें कि यह कोई फेरीवाला नहीं था, बल्कि एक यात्री था, जो अपने परिजनों के साथ फिरकी ले रहा था।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर बीजे वाला नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक साढ़े तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब तक वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।
